फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 30 लाख के गांजे के साथ दबोचा गया रिटायर्ड फौजी, इस शातिर तरीके से करता था सप्लाई

Thu, 25 Apr 2019 10:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में काफी समय से गांजा (मादक पदार्थ) सप्लाई करते आ रहे रिटायर्ड फौजी और उसके साथी को दौराला पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से करीब 30 लाख की कीमत का 200 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की चेकिंग से बचने के लिए ये आरोपी मादक पदार्थ को आर्मी लिखे बक्सों में ले जाते थे। 

विज्ञापन


एसएसपी नितिन तिवारी ने गुरुवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि एसओ दौराला रितेश कुमार ने मुखबिर की सूचना पर रिटायर्ड फौजी बाबूजी शाहू निवासी कुकड़ा खंडी सदर थाना, ब्रह्मपुर गंजाम उड़ीसा और योगेश कुमार निवासी प्रकाश नगर लाइन पार मझौला मुरादाबाद को सकौती रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। इस दौरान इनकी तलाशी ली गई तो आरोपी बाबूजी शाहू के पास जो बक्सा मिला, उस पर आर्मी लिखा था, जो सेना में सेवारत कर्मी ले जाते थे। इसके अलावा सूटकेस, बैग और कट्टा भी मिला। इन सभी में कुल मिलाकर 200 किलो गांजा था।

नौ साल पहले लिया वीआरएस
एसएसपी के अनुसार सेना में करीब 15 साल नौकरी करने के बाद बाबूजी शाह ने नौ साल पहले वीआरएस ले लिया था। वह उड़ीसा से गांजा लाकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सप्लाई करता था। हर जिले में उसका नेटवर्क फैला हुआ है। गांजा कहां और कितना जाना है, यह पहले से तय हो जाता था। सैन्यकर्मियों का बक्सा होने के चलते उसकी चेकिंग भी नहीं होती थी। हालांकि इससे पहले वह एक बार दिल्ली में पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें