मेरठ में खरखौदा के हापुड़ रोड पर बंद पड़ी पूर्व मंत्री हाजी याकूब के भाई अल अय्यूब की मीट फैक्टरी में डकैती डालने वाले आठ बदमाशों को पुलिस ने पीपलीखेड़ा अलीपुर मार्ग से गिरफ्तार किया है। छह बदमाशों की तलाश जारी है। गार्ड से लूटी गई एसबीबीएल बंदूक बरामद कर ली है। इसके साथ ही ट्रांसफार्मर से लूटे गए सामान और औजार भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों के कब्जे से चार तमंचे और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पड़ोसी जिलों के बदमाश मेरठ में आकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस में एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि 28 अक्तूबर को मोहित त्यागी निवासी शास्त्रीनगर ने फैक्टरी में इस घटना की जानकारी दी थी। पहले पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया था। बाद में इसे डकैती में दर्ज कराया गया। बदमाशों ने गार्ड से बंदूक, 25 कारतूस, और अंदर रखे जनरेटर का सामान लूटा था। मामले की जांच में खरखौदा पुलिस के साथ एसओजी को लगाया गया था। जांच में सामने आया कि डकैती को अंजाम देने वाले बदमाश बाहरी जिलों से हैं।
ये बदमाश किए गए गिरफ्तार
छानबीन और सूचनाओं के आधार पर इमरान मलिक निवासी चौरा वाला थाना ककरौली मुजफ्फरनगर हाल निवासी गांव भंगेल जीत राम कॉलोनी गंदा नाला फेस-2 नोएडा, जीशान मलिक निवासी चौरा वाला ककरौली मुजफ्फरनगर, साजिद कुरैशी उर्फ मुंशी निवासी मोहल्ला नौगज कस्बा थाना शिकारपुर बुलंदशहर हाल निवासी मकान उमेश भड़ाना, शोभित गुप्ता निवासी कुवरपुर वशी पिहानी हरदोई, हाल पता नया गांव रवि प्रधान सेक्टर-87 फेस-2 नोएडा, अमित कुमार सिंह निवासी पीपरपाती थाना सहाजिदपुर जिला छपरा बिहार, हाल पता सेक्टर-87 फेस-2 नोएडा, शहजाद कुरैशी निवासी मोहल्ला अनार कली गांव मालागढ़ थाना अगौता बुलंदशहर, हाल निवासी सीपी मार्किट, अंशल परी चौक थाना नालेज पार्क नोएडा, राशिद जमील निवासी मीरा रेती पीर के पास थाना गढमुक्तेश्वर हापुड़, फरमान मलिक निवासी कोटला नई टंकी के पास थाना हापुड देहात, हाल पता भंगेल सलारपुर गेट के पास फेस दो नोएडा को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें: मौत का खौफ: कैंसर ने छीनीं इतनी जिंदगियां, हर तरफ फैला डर... जान की दुश्मन बनी ये बड़ी वजह, सरकार से मदद की गुहार