पुलिस ने आरोपियों के पास से एक तमंचा, दो कारतूस, एक चाकू, लूटा गया सामान, लूट में प्रयुक्त बाइक और निशानदेही पर स्कूटर बरामद किया है। आरोपियों ने अपने नाम सादा उर्फ अमर निवासी गांव बराला थाना कैराना जनपद शामली, सादिक निवासी गांव मोहनपुर कोतवाली गंगोह बताए।
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
वहीं, कुछ दिन पहले सहारनपुर जनपद में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से पुलिस ने घेराबंदी कर लूट और पुलिस मुठभेड़ के वांछित शातिर बदमाश को एक तमंचा, दो कारतूस व एक चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया था। इसके बाद बदमाश को जेल भेज दिया गया था। पकडे़ गए बदमाश के खिलाफ थाना नानौता, थाना रामपुर मनिहारान और थाना गंगोह में 10 मुकदमे दर्ज हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/