फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़: फायरिंग कर भाग रहे थे बदमाश, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, दिया था इस वारदात को अंजाम

Mon, 23 Dec 2019 09:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
लूट के आरोपी गिरफ्तारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर में कोतवाली नकुड़ पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। घेराबंदी होने पर आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की, लेकिन पुलिस आरोपियों को दबोचने में कामयाब रही। आरोपियों से लूटा गया स्कूटर, नकदी और हथियार बरामद हुए हैं। दो दिन पहले ही आरोपियों ने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर वारदात की थी। 

विज्ञापन


एसपी सिटी विनीत भटनागर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 20 दिसंबर की रात कोतवाली नकुड़ क्षेत्र में गांव छापुर के पास चार बदमाशों ने गांव बाधी निवासी दिनेश कुमार से हथियारों के बल पर एक स्कूटर, आधार कार्ड, 50 हजार की नकदी, ड्राइविंग लाइसेंस लूट लिया था। रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगाई गई थी।

रविवार की रात कोतवाली नकुड़ पुलिस कुल्हेड़ी तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। तभी सामने दो संदिग्ध युवक बाइक पर आते हुए दिखाई दिए, जो पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने उनकी घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, लेकिन पुलिस ने पीछा कर दोनों बदमाशों को छापुर मार्ग पर पकड़ लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वाहवाही लूटने के लिए दिया जिंदगीभर का दर्द, बिस्तर में तड़प रहा शेमान, पुलिस पर उठाए सवाल

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक तमंचा, दो कारतूस, एक चाकू, लूटा गया सामान, लूट में प्रयुक्त बाइक और निशानदेही पर स्कूटर बरामद किया है। आरोपियों ने अपने नाम सादा उर्फ अमर निवासी गांव बराला थाना कैराना जनपद शामली, सादिक निवासी गांव मोहनपुर कोतवाली गंगोह बताए। 

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

वहीं, कुछ दिन पहले सहारनपुर जनपद में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से पुलिस ने घेराबंदी कर लूट और पुलिस मुठभेड़ के वांछित शातिर बदमाश को एक तमंचा, दो कारतूस व एक चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया था। इसके बाद बदमाश को जेल भेज दिया गया था। पकडे़ गए बदमाश के खिलाफ थाना नानौता, थाना रामपुर मनिहारान और थाना गंगोह में 10 मुकदमे दर्ज हैं। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें