फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता ने सीएम आवास के सामने की थी आत्मदाह की कोशिश

Wed, 22 Jan 2020 10:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Shutterstock
विज्ञापन

लखनऊ में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता द्वारा आत्मदाह के प्रयास के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। वहीं पुलिस की एक टीम पीड़िता को लेने के लिए लखनऊ भेज दी गई है।

विज्ञापन


नगर के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने पति और उसके दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने 19 नवंबर को नामजद आरोपी पति को जेल भेज दिया था लेकिन उसके साथी गिरफ्तार नहीं किए गए थे। मंगलवार को पीड़िता ने लखनऊ में सीएम आवास के सामने मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की थी। किसी तरह पुलिस ने उसे ऐसा करने से रोका था। लखनऊ पुलिस ने सहारनपुर एसएसपी और देवबंद पुलिस से इस मामले के संबंध में बात की थी।

यह भी पढ़ें: यूपी: महिला कांस्टेबल ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता को अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन


इंस्पेक्टर यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि बुधवार को नामजद आरोपी पठानपुरा निवासी डॉ. तसलीम और सादिक को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया गया। तीसरा आरोपी खेड़ा अफगान निवासी सादिक फरार है, जिसकी तलाश में टीम गठित कर दबिश दी जा रही है। वहीं, लखनऊ पुलिस की सूचना पर पीड़िता को लेने के लिए पुलिस की टीम लखनऊ रवाना हो गई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मासूम बच्ची को 86 दिन में मिला इंसाफ, अदालत ने दुष्कर्मी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

एक दिन पहले ही जेल में की थी पति से मुलाकात
लखनऊ में आत्मदाह का प्रयास करने वाली विवाहिता ने एक दिन पहले जेल में बंद पति से मुलाकात की थी। मिलने के पीछे क्या उद्देश्य था, पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है। वहीं पति ने पुलिस को अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए कुछ वीडियो फुटेज दी थी। इन वीडियो की भी पुलिस जांच कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें