फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर तरीके से खपा रहे थे नकली नोट, भंडाफोड़ हुआ तो दबोचे गए आरोपी, पूछताछ में किया बड़ा खुलासा

Wed, 04 Dec 2019 06:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
नकली नोटों के साथ गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर शहर के महमूदनगर में एक मकान पर छापा मारकर पुलिस ने नकली नोटों के धंधे का भंडाफोड़ कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कलर स्कैनर, प्रिंटर की मदद से नोट तैयार कर खुद ही उन्हें मार्केट में सामान खरीदकर खपा भी रहे थे। आरोपियों के कब्जे से 59 हजार के नकली नोट, कलर स्कैनर-प्रिंटर, सफेद कागज, हरी टेप व अन्य सामान बरामद किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस लाइन स्थित सभागार में बुधवार दोपहर प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि सूचना के आधार पर सिविल लाइंस पुलिस ने एसओ समयपाल अत्री के नेतृत्व में मोहल्ला महमूदनगर निवासी शारिक पुत्र फुरकान के घर पर छापा मारा। पुलिस टीम ने मकान मालिक के साथ ही नसीरपुर निवासी गुलफाम पुत्र यासीन और हाजीपुरा निवासी सलमान पुत्र सगीर अहमद को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 59 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए गए, जिनमें सौ, दो सौ, पांच सौ व दो हजार रुपये के नकली नोट शामिल थे।

यह भी पढ़ें: नकली नोटों से कोल्ड ड्रिंक खरीदने आई दो सगी बहनों को दबोचा, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पूछताछ के बाद शारिक के मकान के एक कमरे से कलर स्कैनर-प्रिंटर, सफेद कागज, हरी टेप व कटर आदि बरामद किया गया। एसएसपी ने बताया के आरोपी कलर स्कैनर-प्रिंटर की मदद से नकली नोट तैयार कर रहे थे, जिन्हें वे खुद ही मार्केट से सामान खरीदारी कर खपा भी रहे थे। 

पुलिस के अनुसार आरोपी इससे पहले भी उत्तराखंड में नकली नोट बनाकर शहर में खपाने के मामले में जेल भेजे जा चुके हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें