फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में 'आत्माएं' भी हिस्ट्रीशीटर, चौंकिए मत, पुलिस की जांच में ही हुआ खुलासा

Wed, 04 Dec 2019 06:22 PM IST
विजय जैन अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

- शहर में 330 हिस्ट्रीशीटर, 140 का सत्यापन पूरा, पांच की कई साल पहले हो चुकी है मौत
- सत्यापन रिपोर्ट की एसपी सिटी खुद कर रहे निगरानी, हर महीने देनी होगी थाने में हाजिरी
विज्ञापन
हत्या की जांच - फोटो : demo pics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस रिकॉर्ड में आत्माएं भी हिस्ट्रीशीटर हैं। चौंकिए मत, इसका खुलासा खुद पुलिस की जांच में ही हुआ है। दरअसल, लंबे समय से हिस्ट्रीशीटरों की पुलिस ने खोज खबर नहीं ली थी।
विज्ञापन


अब एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता के आदेश पर एक-एक हिस्ट्रीशीटर के गतिविधियों की जांच शुरू की गई तो पांच ऐसे नाम सामने आए है जिनकी काफी पहले मौत हो चुकी है लेकिन पुलिस रिकॉर्ड में वह हिस्ट्रीशीटर हैं। अब इसकी मानीटरिंग कर रहे एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने ऐसे पांच लोगों के हिस्ट्रीशीट को नष्ट करने का आदेश दिया है।

शहरी क्षेत्र में पुलिस रिकॉर्ड में 330 हिस्ट्रीशीटर हैं जिसमें से 140 का सत्यापन किया जा चुका है। थाने पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों को बुलाकर उनके वर्तमान काम के बारे में जाना तो वहीं बुजुर्ग हो चुके हिस्ट्रीशीटरों के घरों पर पुलिस दस्तक दे रही है।
विज्ञापन


इसके पीछे का मकसद है कि इनकी जांच कर गतिविधियों को जाना जाए कि यह अपराध में कितना सक्रिय हैं। हिस्ट्रीशीटरों को महीने में एक बार थाने में आकर हाजिरी भी देनी होगी। पुलिस नियमित रूप से इन पर नजर रखेगी और यह भी सत्यापित करेगी वास्तव में यह वही काम कर रहे हैं या नहीं जो पुलिस को बताया है।
विज्ञापन

इनकी हिस्ट्रीशीट होगी नष्ट

रामगढ़ताल इलाके के बड़गो निवासी वशी अहमद
रामगढ़ताल इलाके के लहसड़ी निवासी दूधनाथ
रामगढ़ताल इलाके के महेवा निवासी मिठाई केवट
खोराबार इलाके के डुमरी निवासी गोबरी उर्फ गोरकी
खोराबार इलाके के जगदीशपुर निवासी महेश पासी
..
242 बदमाशों की नियमित निगरानी करेगी पुलिस
शहरी इलाके में 206 और नए 36 बदमाशों की पुलिस नियमित निगरानी करेगी। इसके लिए सभी पुलिस वालों को सक्रिय कर दिया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस टीम इन बदमाशों की निगरानी करेगी। इसमें पुराने बदमाश वह है जो लूट व अन्य अपराध में वांछित हैं, जबकि नए बदमाशों को भी सूची में शामिल किया गया है, जो हाल के महीनों में जेल गए हैं और जमानत पर रिहा हैं।
..
शहरी इलाके में 140 हिस्ट्रीशीटरों की जांच में 5 लोगों की मौत की पुष्टि है, इनकी फाइलें नष्ट की जाएंगी। बदमाशों की निगरानी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है ताकि अपराध पर अंकुश लग सके।
डॉ. कौस्तुभ, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें