फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंडाफोड़ हुआ तो लुटेरों ने कबूला, कैसे देते थे वारदात को अंजाम, गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

Tue, 21 Jan 2020 02:23 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
एडीजी प्रशांत कुमार ने प्रेस वार्ता कर किया खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ और मुजफ्फरनगर पुलिस ने सोमवार को अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर छह लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने नकदी, ज्वेलरी सहित 20 लाख का सामान बरामद हुआ है। उन्होंने एक दर्जन से ज्यादा लूट की वारदात कबूल की हैं। गिरोह के तीन अपराधी इनामी रह चुके हैं। चार बदमाश मेरठ और दो बदमाशों को मुजफ्फरनगर पुलिस ने पकड़ा है। गिरोह के दो बदमाश अभी फरार हैं। 

विज्ञापन


एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर बताया कि यह गिरोह मेरठ, मुजफ्फरनगर, हापुड़ समेत कई जिले में लूटपाट करता था। गिरोह का सरगना चांद उर्फ काले है। वह साथी सलमान उर्फ राजा और काले के साथ वारदात को अंजाम देता था। तीनों शातिर अपराधी पहले भी जेल जा चुके हैं। उन पर 25-25 हजार रुपये इनाम था। इनके टारगेट पर देहात में पेट्रोल पंप, गैस गोदाम, बैंक मित्र शाखा और कैश एकत्र करने वाले एजेंट होते थे। गिरोह वारदात करने के बाद आरोपी चांद के गांव में बने फार्म हाउस में रुकता था। आरोपी सलमान गैस एजेंसी, पेट्रोल पंप की लूट की वारदात में पकड़ा गया था। 

एडीजी ने बताया कि यह गैंग परीक्षितगढ़ क्षेत्र से पकड़ा गया है। ऑपरेशन में सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया, एसओ परीक्षितगढ़ और सर्विलांस टीम मौजूद थी। एडीजी ने टीम को 50 हजार रुपये का इनाम दिया है। 
विज्ञापन


आरोपी हारून करता था रेकी 
पुलिस ने बताया कि आरोपी हारून निवासी खरदौनी गांवों में मोतियों का काम करता था। काम के साथ ही वह रेकी करता था। इसके बाद गिरोह को पेट्रोल पंप, बैंक मित्र शाखा और कैश कलेक्शन करने वाले एजेंट की जानकारी देता था। इसी आधार पर वारदात की प्लानिंग होती थी।

Trending Videos

सलमान को एसटीएफ ने पकड़ा था 
बहन की शादी से एक दिन पहले एसटीएफ ने बेगमपुल पर शापिंग करते 50 हजार के इनामी सलमान को पकड़कर जेल भेजा था। इसको लेकर जनपद पुलिस ने आपत्ति जताई थी। सलमान की गिरफ्तारी को लेकर कई चर्चाएं चलीं। जेल से छूटने के बाद सलमान फिर वारदात को अंजाम दे रहा था। 

मेरठ से भागे दो बदमाश मुजफ्फरनगर में दबोचे 
मेरठ पुलिस ने मुठभेड़ में चार आरोपी सलमान, हारून, विशाल और सुल्तान को गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ के दौरान गिरोह के चार आरोपी काले, अंकुश, आजाद और सुधांशु फरार हो गए थे। सूचना पर मुजफ्फरनगर पुलिस सक्रिय हो गई। जानसठ पुलिस ने दो आरोपी आजाद उर्फ आबाद और सुधांशु को गिरफ्तार किया। काले पर 25 हजार का इनाम था। एडीजी ने मुजफ्फरनगर पुलिस को 25 हजार रुपये का इनाम देने की बात कही है।  

इन वारदात का किया खुलासा 
- 17 अक्टूबर 2019 : मीरापुर कस्बे के अजीत सिंह निवासी चूडियाला से 50 हजार रुपये लूटे। 
- 08 नवंबर 2019 : परीक्षितगढ़ के गांव एची खुर्द में सिद्धबली पेट्रोल पंप से 37 हजार रुपये लूटे। 
- 05 दिसंबर 2019 : कूकड़ा मंडी मुजफ्फरनगर में व्यापारी प्रवीण कंसल से 68 हजार लूटे।
- 30 दिसंबर 2019 : फलावदा कस्बे में व्यापारी सुनील सैनी से रुपये से भरा थैला लूटा।
- 31 दिसंबर 2019 : गांव पूठी निवासी कपिल सैनी की ज्वेलरी शॉप से करीब 65 ग्राम सोने के जेवरात और ढाई किलो चांदी के आभूषण चुराए। 
- 11 जनवरी : मवाना कस्बे में मिल रोड पर शराब ठेके की बिक्री का पैसा लूटने का प्रयास। 
- 12 जनवरी : मुजफ्फरनगर के जानसठ में दिनदहाड़े जगत सिंह उर्फ बबलू की ज्वेलरी शॉप से लाखों के सोने व चांदी के आभूषण लूटे। 
- 15 जनवरी : मुत्थुट फाईनेंस कंपनी मुजफ्फरनगर के एजेंट सतीश शर्मा से 46800 रुपये नगद लूटे।
- 19 जनवरी : मवाना के कल्याण सिंह मोहल्ले में क्लीनिक संचालक मुकेश की बाइक चुराई।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी
1. सलमान उर्फ राजा पुत्र राशिद निवासी इंचौली मेरठ
2. विशाल पुत्र संजीव निवासी मोहल्ला राजा दरवाजा थाना परीक्षितगढ़ मेरठ।
3. हारून पुत्र मंगी खां निवासी गांव खरदौनी इंचौली मेरठ।
4. सुल्तान पुत्र करतारे निवासी गांव जेई बक्सर भावनपुर मेरठ।
5. आजाद उर्फ आबाद पुत्र नजर मोहम्मद निवासी खिवाई सरूरपुर मेरठ (हाल पता बंहेडा बाबूगढ हापुड़)।
6. सुधांशु पुत्र गोपाल उर्फ बोने निवासी मोहल्ला कस्यावान परीक्षितगढ़, मेरठ।

फरार अभियुक्त
1- काले पुत्र सत्तार निवासी आंबेडकर कॉलोनी परीक्षितगढ़ मेरठ।
2- अंकुश पुत्र ओमप्रकाश निवासी मोहल्ला पूठ्ठी दरवाजा परीक्षितगढ़ मेरठ।

बरामद संपत्ति
1. 20 हजार नगद, 100 ग्राम सोना, पांच किलो चांदी, एक गाड़ी, दो बाइक, एक पिस्टल, दो तमंचे और दो चाकू।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें