फिलहाल वह नशे में धुत प्रतीत हो रहा है। उसके होश में आने पर पूछताछ कर अदालत में पेश किया जाएगा।
दुष्कर्म के आरोपी के घर कुर्की की नोटिस चस्पा
निराला नगर निवासी आलोक कुमार गुप्ता के घर पर सोमवार को सिगरा थाने की पुलिस ने कुर्की की नोटिस चस्पा की। सिगरा इंस्पेक्टर के अनुसार, आलोक के खिलाफ बीते साल दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था।
31 अक्तूबर 2019 को आलोक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद आलोक अदालत में समर्पण नहीं किया तो उसकी संपत्तियों की कुर्की के लिए अनुमति मांगी गई।