फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या कर फांसी पर लटका पति

Thu, 22 Dec 2016 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने बुधवार सुबह अपनी पत्नी की हत्या कर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। महिला का शव घर और व्यक्ति का शव करीब सात किमी दूर जंगल में पेड़ पर लटका मिला।
विज्ञापन

हस्तिनापुर स्थित न्यू ब्लाक वार्ड 15 में रवि कुमार (52) अपनी पत्नी रेखा (48) के साथ रहता था। दंपति ने अपनी चारों बेटियाें सीमा, गीता, मोनू और रेखा की शादी कर दी थी। इकलौता बेटा गुड़गांव में पुताई का काम करता है। रवि मजदूरी करता है। बताया गया कि रवि अपनी पत्नी पर शक करता था। बुधवार सुबह करीब पांच बजे उसकी रेखा से कहासुनी हो गई। जिसके बाद उसने गला घोंटकर रेखा की हत्या कर दी और फरार हो गया।
सुबह करीब आठ बजे मोहल्ले की एक महिला उनके मकान पर पहुंची, तो बाहर से कुंडी लगी थी। महिला ने कुंडी खोली और अंदर चली गई। जहां रेखा का शव चारपाई पर पड़ा था। महिला ने शोर मचाया तो भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और रवि की तलाश शुरू की। करीब एक घंटे बाद ही लोगों को पता चला कि बहसूमा के रहमापुर गांव के जंगल में रवि का शव एक पेड़ पर लटका मिला है। लोग मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। रेखा का शव हस्तिनापुर और रवि का शव बहसूमा पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस भेजा। हस्तिनापुर पुलिस ने दोनों ने परिजनों को इसकी सूचना दी। रेखा का भाई सत्यजीत और कई लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। थाना हस्तिनापुर प्रभारी महेंद्र सिंह गौतम का कहना था कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


आधार कार्ड से हुई पहचान
शव पेड़ पर लटका है, इसकी जानकारी रहमापुर ग्राम प्रधान बिजेंद्र कुमार ने पुलिस को दी। रवि की जेब में आधार कार्ड था, जिससे बहसूमा पुलिस ने उसकी पहचान की। पुलिस का दावा है कि रेखा की हत्या करने के बाद रवि ने फांसी पर लटककर जान दी है। रवि के बायें हाथ पर स्केच पैन से रवि लिखा था। उसके आगे लिखा था कि मरते समय आदमी झूठ नहीं बोलता। इससे आगे के शब्द पढ़ने में नहीं आ रहे थे। शव के पास शॉल, जूते और एक जैकेट मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें