फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परतापुर में युवती से गैंगरेप

Fri, 13 May 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
परतापुर में गैंग रेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परतापुर इलाके के एक गांव की युवती से तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दे डाला। जंगल जाते समय आरोपियों ने उसे एक मकान में खींचा और उसके साथ दुस्साहसिक वारदात की। बृहस्पतिवार देर रात युवती की तहरीर पर केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

एसओ परतापुर रणसिंह यादव ने बताया एक युवती अपने परिजनों के साथ बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे थाने पहुंची। उसका आरोप है कि गांव के मोनू और सुनील समेत तीन युवक बुधवार शाम सात बजे उसेे जबरन खींचकर एक घर में ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात की।
पुलिस ने 24 घंटे बाद वारदात की सूचना पर सवाल उठाए। जिस पर युवती के परिजनों ने बताया आरोपी दबंग है और समझौते के लिए दबाव बनाने में लगे थे। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का केस पंजीकृत कर लिया। पुलिस ने रात में नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन सुराग नहीं लगा। आरोपी घरों से फरार हो। पुलिस ने रात में ही युवती का मेडिकल परीक्षण जिला अस्पताल में कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें