मुजफ्फरनगर में माता-पिता को गाली गलौज करने पर छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू से काट डाला। आरोपी हत्या में इस्तेमाल किया खून से सना चाकू लेकर खुद ही थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया है।
वारदात मुजफ्फरनगर के मोहल्ला रामलीला टिल्ला की है। रजनीश उर्फ राजू (32) पुत्र राजकुमार शुक्रवार देर रात शराब पीकर घर पहुंचा। रजनीश अपने मामा-पिता से गाली गलौज कर रहा था। तभी छोटे भाई मनु उर्फ मोनू ने इसका विरोध किया। रजनीश ने उसको भी गाली दे दी। तभी मनु सब्जी काटने वाला चाकू लेकर आया। मनु ने रजनीश को धक्का दिया। जिस पर उसका सिर दरवाजे की चौखट पर लगा। तभी मनु ने अपने भाई की चाकू से गर्दन रेत दी। चीख पुकार सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी मनु ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को वारदात की जानकारी दी। वारदात के वक्त उसके माता पिता भी मौजूद थे। माता पिता ने मनु को रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन वह नहीं रुका। पुलिस के मुताबिक स्थानीय लोगों ने बताया कि रजनीश बाइक शोरूम में नौकरी करता था। रोजाना शराब पीकर रात में घर आता और गाली गलौज करता था। इसको लेकर परिवार के लोग भी काफी परेशान थे।
पढ़ें : सनसनीखेज वारदात : इज्जत की खातिर बहन को चाकू से गोदकर मार डाला
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/