फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौखलाए भाजपाई, बैरियर तोड़ा, एसएसपी से भिड़े

Fri, 08 Jan 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में मिली शिकस्त पर भाजपाई बौखला गए। नकली बैलेट का शोर मचाते हुए भाजपाइयों ने हंगामा शुरू कर दिया और कमिश्नरी चौराहे पर बैरीकेडिंग तोड़ डाली। पुलिस ने भाजपाइयों को रोकने की कोशिश की तो सांसद और मेयर की एएसपी से नोकझोंक हो गई जबकि कार्यकर्ताओं ने उनसे धक्कामुक्की करते हुए इंस्पेक्टर इंचौली का गिरेबां पकड़ लिया। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की मतगणना के दौरान कमिश्नरी चौराहे पर बैरीकेडिंग से कुछ सपाइयों को अंदर जाने देने और भाजपाइयों को रोकने पर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में कई बार झड़प हो गई। पुलिस पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए भाजपाइयों ने हंगामा शुरू कर दिया और बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की। जिस पर इंचौली इंस्पेक्टर ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसी बीच कलक्ट्रेट की तरफ से निकली एक गाड़ी में नकली बैलेट होने का शोर मचाते हुए भाजपाइयों ने हंगामा शुरू कर दिया।

एएसपी संकल्प शर्मा ने भाजपाइयों को रोकने की कोशिश की, लेकिन भाजपाई नहीं माने। सांसद राजेंद्र अग्रवाल और महापौर हरिकांत अहलूवालिया समेत कई भाजपाई बैरिकेडिग तोड़कर अंदर घुस गए। एएसपी ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो कार्यकर्ताओं ने इंचौली इंस्पेक्टर का गिरेबान पकड़ लिया और एएसपी से धक्का-मुक्की कर दी। इंस्पेक्टर ने एक कार्यकर्ता को वहीं गिरफ्तार कर लिया। बैरिकेडिग तोड़कर अंदर घुसने और बेवजह हंगामा करने पर भाजपाइयों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। वहीं, सांसद और महापौर को भी बैरिकेडिंग से बाहर ले जाया गया।
विज्ञापन


एएसपी पर बरसे सांसद-मेयर
एएसपी की जब सांसद और महापौर से बैरिकेडिंग पार करने पर जमकर नोकझोंक हुई तो सांसद ने एएसपी को ऐसा न करने की चेतावनी दी तो मेयर भी जमकर बरसे। कहा कि पुलिस सपा के इशारे पर ये सब कर रही है।

सड़कों पर उतरे सपाई
छात्रसभा प्रदेश अध्यक्ष अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान की जीत की खबर बाहर आते ही सपा कार्यकर्ताओं ने ने नियमों को ताक पर रख दिया। कलक्ट्रेट से लेकर पूरे शहर में कार्यकर्ताओं ने गाड़ियों से घूमकर जमकर हूटर बजाए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें