फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठक-ठक गैंग का भंडाफोड़ : शातिर तरीके से देते थे वारदात को अंजाम, असलहा बरामद   

Wed, 19 Apr 2017 10:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
ठक-ठक गैंग का खुलासा
विज्ञापन
गाड़ी से ऑयल टपकने की बात कहकर वारदात करने वाला एनसीआर का ठक-ठक गिरोह मंगलवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। चार बदमाश गिरफ्तार हुए हैं, जिनसे होंडा सिटी कार (डीएल-3सीए-के-7193), अवैध शराब, दस किलो गांजा और लूटे गए लैपटॉप और बैग बरामद हुए हैं। सीओ ब्रह्मपुरी धर्मेंद्र चौहान ने प्रेस वार्ता में इसका खुलासा किया।
विज्ञापन


वारदात का तरीका
इस गैंग में 7-8 सदस्य हैं। इनमें कुछ होंडा सिटी से तो कुछ बाइक से चलते हैं। भीड़भाड़ वाले स्थान या चौराहे के आसपास जिन वाहनों में ये बैग या कीमती सामान रखा देखते हैं, उसे अलग-अलग तरीके से निशाना बनाते हैं। 1- बाइक से या पैदल चलने बदमाश किसी कार को टारगेट बनाकर कार के बोनट पर बड़ी सफाई से ऑयल डाल देते हैं। उनके दो साथी चालक साइड के शीशे पर ठक-ठक करते हुए कहते हैं कि आपकी गाड़ी के इंजन से तेल टपक रहा है। चालक जब तक इंजन चेक करने के लिए कार से उतरता है, दूसरी साइड के बदमाश सेकेंडों में कार से बैग उड़ाकर फरार हो जाते हैं। 
2- हाईवे पर दो बदमाश बाइक से कार का पीछा करते हैं। कार के पास बाइक सटाकर चालक को झांसा देते हैं कि आपकी गाड़ी से तेल टपक रहा है। चालक बिना सोचे समझे कार रोककर चेक करता है कि दूसरी साइड से बदमाश कार का शीशा तोड़कर बैग उड़ा लेते हैं।
विज्ञापन

3. भीड़भाड़ वाले स्थान पर किसी कार में बैग या कीमती सामान रखा देख गिरोह के बदमाश बच्चों का भी सहारा लेते हैं। कार का मालिक या चालक आसपास होता है तो कार के बोनट पर बच्चे पहले गंदगी डाल देते हैं। गिरोह के बदमाश शोर मचाकर गंदगी डालने की बात कहते हैं। चालक जब बच्चों को पकड़ने दौड़ता है तो बदमाश कार से बैग और कीमती सामान उड़ाकर फरार हो जाते हैं।
4. भीड़भाड़ वाले स्थान पर गिरोह के सदस्य कार की ड्राइविंग साइड में पहुंचकर कार चालक से कार से ऑयल टपकने की बात कहते हैं। चालक कार से उतरता है तो दूसरी साइड से बदमाश डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन या बैग उठाकर भाग जाते हैं।
विज्ञापन

दिल्ली के गैंग पर 31 मुकदमे

ठक-ठक गैंग के आरोपी गिरफ्तार
सीओ के अनुसार गिरफ्तार बदमाश ज्योति, सूरज, भरत और करण मूल रूप से मद्रासी कॉलोनी मदनगीर थाना अंबेडकर नगर और जेजे नगर इंद्रपुरी दिल्ली के निवासी हैं। जो मेरठ सहित पूरे एनसीआर में वारदात करते हैं। इन बदमाशों पर एनसीआर में 31 मुकदमे दर्ज हैं। इस गैंग का टारगेट काफी समय से दिल्ली रोड मेरठ था। ये बदमाश गाड़ी का शीशा तोड़ने के लिए गुलेल या फिर कंचे का भी प्रयोग करते हैं। जिससे शीशा आसानी से टूट जाता है। यह गिरोह अक्सर होंडा सिटी कार से चलता है। ताकि किसी को शक न हो। वारदात के बाद बदमाश दिल्ली भाग जाते थे। सोमवार को दिल्ली रोड पर परतापुर और टीपी नगर थाना क्षेत्र में हुई दो वारदातों सहित इनसे मेरठ की पांच वारदातों का खुलासा हुआ है। गैंग के दो सदस्य महेश व श्याम निवासी दिल्ली फरार हैं। एसएसपी जे. रविंद्र गौड़ ने इस गुड वर्क पर परतापुर पुलिस को पांच हजार रुपये का इनाम दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें