आईएसआई एजेंटों से नईम के कनेक्शन होने पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। हथियार सप्लायर नईम की गिरफ्तारी होने पर एनआईए ने उसके साथियों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, नईम ने हथियार सप्लाई करने में राधना गांव के कई लोगों के नाम बताए है। उसका रिश्तेदार व आईएसआई एजेंट राधना गांव में किसके पास आए थे, इसकी जांच भी शुरू कर दी गई है।
एनआईए-एटीएस ने 26 दिसंबर को मेरठ समेत 17 जनपदों में एक साथ छापामारी की। इस दौरान किठौर राधना गांव निवासी नईम का कनेक्शन आईएस व आईएसआई से जुड़ना बताया गया था। आरोप है कि नईम द्वारा दी गई पिस्टल आईएस के एजेंटों को दी गई है। गुरुवार को पुलिस ने नईम को गिरफ्तार कर एनआईए को सौंप दिया।