उन्होंने बताया कि अरुण के ललिता के साथ काफी समय से संबंध थे। कुछ समय पूर्व ललिता की शादी हो गई थी, जिसके बाद उसने अरुण से मिलना बंद कर दिया था। हालांकि अरुण उस पर लगातार संबंध जारी रखने का दबाव बना रहा था। इससे आजिज आकर ललिता ने अपने ननदोई जानसठ के गांव महलका निवासी कमल और गांव सरधन निवासी दूसरे प्रेमी आशीष से इस संबंध में बात की, जिसके बाद अरुण को रास्ते से हटाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत 26 दिसंबर की शाम ललिता ने अरुण को फोन कर मिलने के लिए नवीन मंडी के पीछे मुबारिकपुर मार्ग पर बुला लिया। वहां ललिता के साथ पहले से ही आशीष व कमल भी मौजूद थे।
इसके बाद तीनों ने वहां बैठकर शराब पी, जिसमें दोनों ने अरुण को साजिश के तहत ज्यादा शराब पिला दी। आरोप है कि आरोपी आशीष ने उसकी कपड़े की बेल्ट से ही अरुण का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने ललिता व आशीष को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कमल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/