फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बदमाशों का खौफ, PNB बैंक में लाखों की चोरी, हिरासत में एक संदिग्ध

Sun, 27 Jan 2019 07:31 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पीएनबी बैंक में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बदमाशों ने पंजाब नेशनल बैंक के ताले तोड़कर लाखों रुपयों की कीमत के मॉनिटर और लैपटॉप चोरी कर लिए। बदमाशों ने एटीएम मशीन भी तोड़ डाली और कैश लूटने के लिए स्ट्रांग रूम का भी ताला तोड़ने का प्रयास किया। चोरी की घटना का पता चलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शक के आधार पर बोरे में माल ले जाते हुए एक संदिग्ध को पकड़ा है। जिससे पूछताछ की जा रही है। मामला यूपी के मुजफ्फरनगर शहर का है।

विज्ञापन


नगर की पालिका मार्केट में पंजाब नेशनल बैंक स्थित है। शनिवार रात बदमाशों ने बैंक के मुख्य गेट और एटीएम की दुकान के शटर के ताले तोड़ डाले। बदमाशों ने एटीएम से रुपये लूटने का प्रयास किया, विफल होने पर बदमाशों ने एटीएम मशीन में तोड़फोड़ कर दी। बदमाशों ने बैंक के अंदर कैश लूटने को स्ट्रांग रूम का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। बदमाशों ने बैंक के अंदर सीपीयू सहित अन्य सामान तोड़फोड़ डाले। बदमाश आठ मॉनिटर और दो लैपटॉप सहित सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर सहित पूरा सिस्टम चोरी कर ले गए। बदमाश चोरी की घटना को अंजाम देकर बैंक के मुख्य द्वार और एटीएम मशीन के शटर बंद करके चले गए थे। रविवार की सुबह आसपास के दुकानदारों ने बैंक के ताले टूटे देखें तो बैंक अधिकारियों को सूचना दी।

शाखा प्रबंधक विक्रांत वर्मा अपने स्टॉफ के साथ बैंक में पहुंचे। शाखा प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बैंक में घटनास्थल का मौका मुआयना किया। शाखा प्रबंधक के मुताबिक बैंक से कैश चोरी नहीं हुआ है, बल्कि करीब 6-7 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उधर, पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की देर रात को जीटी रोड से बोरे में सामान ले जाते हुए एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उस युवक ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। शक होने पर पुलिस ने उस युवक को बोरे सहित हिरासत में ले लिया। पुलिस बदमाश से पूछताछ कर रही है। शाखा प्रबंधक की ओर से चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। उधर, खतौली इंस्पेक्टर सर्वेश सिंह ने बताया कि शीघ्र की चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

स्टांग रूम को हथोड़ी और सुए से खोलने की कोशिश 
बदमाशों ने बैंक के स्ट्रांग रूम का ताला तोड़ने के लिए भरसक प्रयास किए। ताला खोलने के लिए बैंक में रखी कई तालियों का भी प्रयोग किया गया। जो स्ट्रॉग रूम के पास पुलिस को पड़ी मिली। इतना ही नहीं बदमाशों ने स्ट्रांग रूम के तालों को सुए और हथोड़ी से भी खोलने का प्रयास किया। पुलिस को जांच पड़ताल के दौरान सुआ और हथोड़ी मिली।
विज्ञापन

ओरियंटल बैंक के चौकीदार को भनक तक नहीं लगी
पीएनबी के ठीक बराबर में ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स स्थित है। इस बैंक का एटीएम भी बैंक में ही है। इस एटीएम में रात के समय चौकीदार की तैनाती है। बदमाशों ने पंजाब नेशनल बैंक के ताले तोड़े और अंदर तोड़फोड़ करके लाखों रुपयों का सामान चोरी कर लिया। इसकी भनक बराबर के बैंक के एटीएम मशीन में तैनात चौकीदार तक को नहीं लग सकी। पुलिस इस चोरी के मामले में चौकीदार से भी पूछताछ कर सकती है। 

बैंक में चोरी की घटना से व्यापारियों में दहशत 
बैंक में चोरी की घटना का रविवार की सुबह पता चलते ही आसपास के व्यापारियों में दहशत फैल गई। व्यापारियों का कहना था कि जब रात में पुलिस गश्त करने के दौरान भी बैंक सुरक्षित नहीं है, तो उनकी दुकानें कहां सुरक्षित रह सकती है। व्यापारियों ने एसएसपी से रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें