फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में डबल मर्डर, हत्या कर लाश फेंकी, जिला पंचायत की पूर्व सदस्य के बेटे समेत तीन गिरफ्तार

Sun, 27 Jan 2019 06:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजली की मोटर चोरी करने के शक में टायल्स फैक्ट्री के मालिक ने चौकीदार और टेंपो चालक की हत्या कर दी। इस मामले में जिला पंचायत की पूर्व सदस्य पूनम चौधरी के पुत्र प्रशांत चौधरी और उसके दो साथियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पल्लवपुरम पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि प्रशांत ने अपने साथियों के साथ दोनों को अपनी इंटरलॉकिंग टायल्स फैक्ट्री में बंधक बनाकर पीटा और करंट लगाकर थर्ड डिग्री दी। दोनों के शव फैक्ट्री में एक ही चारपाई पर मिले। घटना यूपी के मेरठ शहर की है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव महलका फलावदा निवासी अनुसूचित जाति का अशोक (36) पुत्र मेहर सिंह पल्लवपुरम में प्रशांत चौधरी की इंटरलॉकिंग टायल्स फैक्ट्री में चौकीदार था। करीब 20 दिन पहले फैक्ट्री से बिजली की मोटर चोरी हो गई थी। चोरी के शक में प्रशांत ने चौकीदार को बंधक बना लिया। उसने प्रशांत को बताया कि फैक्ट्री में टेंपो चालक गांव धंजू पल्लवपुरम निवासी अजय (34) पुत्र रामपाल भी आया था। जिस पर प्रशांत ने अजय को फोन कर हाईवे के एक विश्वविद्यालय के सामने अपनी फैक्ट्री में बुला लिया।

विज्ञापन

इसके बाद प्रशांत और उसके आधा दर्जन साथियों ने दोनों को बेरहमी से पीट पीटकर मार डाला। शाम करीब पांच बजे चौकीदार का भतीजा अंकुर फैक्ट्री पहुंचा तो वहां एक ही चारपाई पर चाचा और एक अन्य व्यक्ति का शव देखकर उसकी चीख निकल गई। डीआईजी अखिलेश कुमार के अनुसार अंकुर की तहरीर पर प्रशांत समेत आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें