फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

हाईप्रोफाइल मर्डर का खुलासा: सुशील मूंछ के बेटे ने सुपारी देकर कराई थी हत्या, शूटर गिरफ्तार

Wed, 09 Jan 2019 10:02 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
मौके पर पुलिस अधिकारी और नीचे घायल शूटर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में खतौली के फाइनेंसर नीरज चौहान की हत्या कुख्यात सुशील मूंछ के बेटे ने सुपारी देकर कराई थी। पुलिस ने मुठभेड़ में शूटर को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। हत्याकांड में शामिल दूसरा शूटर कुछ समय पूर्व कोर्ट में आत्मसमर्पण कर जेल चला गया है। सनसनीखेज वारदात को 25 लाख नकद और करोड़ों के पुराने निवेश को हड़पने के इरादे से अंजाम दिया गया था।       



पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी सुधीर कुमार सिंह व एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि नौ दिसंबर की शाम करीब 7.30 बजे खतौली के गणेशपुरी निवासी फाइनेंसर नीरज चौहान की उसी के आवास के बाहर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। उक्त हत्याकांड की रिपोर्ट अज्ञात में दर्ज कराई गई थी। 

एसएसपी ने बताया कि खतौली कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर सर्वेश कुमार ने बुधवार सुबह करीब सवा आठ बजे भैंसी कट पर चेकिंग करते हुए बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया, जिस पर वे खतौली में घुसकर गंगनहर पटरी मार्ग से होकर सठेड़ी पुल की तरफ भागने लगे। पुलिस ने पीछा करते हुए बाइक सवारों को मुसद्दी के बाग की पुलिया के पास घेर लिया।

एसएसपी ने आगे बताया कि खुद को घिरे देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिनमें से एक गोली पुलिस जीप के चालक अनिल कुमार को लगी। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस पर पुलिस की गोली से बाइक सवार एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा फरार होने में कामयाब रहा। घायल बदमाश की पहचान मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सैनिक विहार निवासी 25 हजार के इनामी शूटर अजय उर्फ लाढे के रूप में हुई, जिसके कब्जे से बाइक व पिस्टल-कारतूस बरामद किए गए। उसका साथी किदवईनगर निवासी साकिब पुत्र यासीन मलिक फरार हो गया। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में अजय उर्फ लाढे ने नीरज चौहान की हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि फाइनेंसर की हत्या कुख्यात सुशील मूंछ के बेटे अक्षयजीत उर्फ मोनी के इशारे पर की गई थी। हत्या की सुपारी लेने के बाद अजय अपने साथी परवेज उर्फ मल्लू निवासी किदवईनगर के साथ गणेशपुरी पहुंचा। वहां अक्षयजीत सहरावत उर्फ मोनी ने नीरज चौहान को आवाज देकर घर से बाहर बुलाया, जिसके बाद अजय और परवेज ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए।
विज्ञापन

वहीं एसएसपी के अनुसार हत्या की साजिश सुशील मूंछ के बेटे ने साथी रोहित उर्फ सेठी निवासी अशोका मार्केट खतौली के साथ मिलकर बनाई थी। मुठभेड़ में घायल बदमाश के साथ ही सिपाही अनिल को भी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
             
सुपारी लेकर कई हत्याएं कर चुका है अजय
फाइनेंसर नीरज चौहान की हत्या करने वाला पुलिस की गोली से घायल शॉर्प शूटर अजय कांट्रेक्ट किलर है, जो इससे पहले भी कई हत्याएं सुपारी लेकर कर चुका है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अजय ने शहर में भी एक हाई प्रोफाइल मर्डर किया हुआ है, जिसके संबंध में पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है। यही नहीं, मुठभेड़ में जो पिस्टल पुलिस ने उसके पास से बरामद की है, उसी से शॉर्प शूटर ने फाइनेंसर की हत्या की थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें