वहीं घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, परंतु ग्रामीणों ने मिल अधिकारियों के आने तक शव नहीं उठने दिया। सेंटर इंचार्ज के देने पर कैन मैनेजर मनोज चौहान, सीनियर केन मैनेजर ओपी वर्मा, जोनल इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मिल अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने सहित पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग उठाई।
कई घंटे बातचीत के बाद मिल अधिकारियों ने परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। मिल अधिकारियों के मुताबिक राजू लगभग एक माह पहले ही चौकीदारी की नौकरी पर रखा गया था। मिल अधिकारियों से ग्रामीणों की बातचीत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान का कहना है कि राजू के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच कर दी गई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/