घटना की जानकारी करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जिस तरह से पप्पू की गोली मार कर हत्या की, इससे लगता है कि बदमाश उसका बड़ौत से ही पीछा कर रहे थे। श्री परशु रामेश्वर महादेव मंदिर पुरा में श्रावण के आखिरी सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी थी। मंदिर में पुलिस बल तैनात था। इस कारण बदमाश मंदिर तक नहीं पहुंचे। पुरा-मवी कलां खुर्द मार्ग पर ही उन्होंने उसके आने का इंतजार किया। जब वह वहां पहुंचकर तो बदमाश उसकी हत्या कर आसानी से भाग गए।
रंजिश भी हो सकती हत्या की वजह
पुलिस हत्या की वजह पुरानी रंजिश से जोड़ कर चल रही है। मृतक ने 15 साल पहले रिटायर्ड दिल्ली पुलिस के सिपाही ऋषिपाल की हत्या की। इस बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है। एसपी जयप्रकाश ने कहा हत्या की वजह पुरानी रंजिश भी हो सकती है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/