फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के कर्मियों ने महिला के शव को फ्रीजर से निकालकर कर दी ऐसी हरकत, मां-बाप सन्न

Mon, 20 Aug 2018 05:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
dead body - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हद हो गई, अस्पताल के तीन कर्मचारियों ने महिला के शव को फ्रीजर से निकालकर उसके साथ ऐसी हरकत कर दी कि देखकर मां-बाप सन्न रह गए। घटना हरियाणा के सोनीपत की है। नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में आने वाले शवों के साथ खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


तीन कर्मियों ने सिसाना गांव की महिला का शव फ्रीजर से निकालकर और उसके कपड़ों में पत्र रख दिया। इस मामले में पुलिस ने तीनों कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जिनमें से दो कर्मियों को गिरफ्तार भी कर लिया है, जबकि एक फरार है। मृतका के मायके वालों ने पहले ही ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का केस खरखौदा थाने में दर्ज कराया था।

15 अगस्त को खरखौदा थाना क्षेत्र के सिसाना गांव में विवाहिता रेखा की मौत होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में भिजवा दिया था। शव को देखने पोस्टमार्टम हाउस के अंदर पहुंचे परिजनों ने तीन स्वीपरों को शव के पास खड़े होकर एक पत्र देखते हुए पकड़ा और हंगामा कर दिया था।
विज्ञापन
Trending Videos

साजिश के तहत रख रहे थे सुसाइड नोट

dead body - फोटो : demo pic
परिजनों ने आरोप लगाया था कि स्वीपर ससुराल पक्ष के साथ मिलकर साजिश के तहत रेखा के शव में सुसाइड नोट रखने का प्रयास कर रहे थे। सूचना पर पुलिस ने दो स्वीपरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में शवों के साथ होने वाले खेल की पोल खोलकर रख दी कि वहां किस तरह से नियमों का उल्लंघन करके कर्मी फ्रीजर से शव निकाल लेते है।

इस तरह का मामला होने पर ओमेक्स सिटी के संदीप मलिक की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव के कपड़ों में पत्र रखने के मामले में स्वीपर अजीत, बाबूराम व दीपक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने स्वीपर अजीत व दीपक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बाबूराम अभी भी फरार है। पुलिस सुसाइड नोट को लैब में जांच के लिए भेजा है। जिसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। 
विज्ञापन

पति समेत पांच पर दहेज हत्या का केस दर्ज

dead body - फोटो : demo pic
पानीपत के इसराना निवासी मोहित ने खरखौदा थाने में शिकायत देकर बताया था कि उसकी बहन की शादी 2013 में सिसाना निवासी संदीप से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही बहन के ससुराल वाले दहेज में कार व जमीन की मांग करने लगे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसकी बहन को मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान किया गया।

इसके बाद 15 अगस्त को जहर देकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मोहित की शिकायत पर मृतका के पति संदीप, ससुर नरेश, सास दर्शना, देवर संजीत व चचेरे सुसर जयदेव के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज जांच शुरू कर दी थी।       

अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में महिला के शव के कपड़ों में पत्र रखने का आरोप परिजनों ने लगाया था। जिस मामले में तीन स्वीपरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, तीसरे को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
- नरेश कुमार, एएसआई सिक्का कालोनी चौकी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें