फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से पूजा कर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, इस केस में काट रहा था उम्र कैद की सज़ा

Mon, 20 Aug 2018 08:39 PM IST
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
हत्या के बाद ग्रामीणों से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बागपत में श्री परशु रामेश्वर महादेव मंदिर पुरा से पूजा अर्चना कर लौट रहे सजायाफ्ता युवक की पुरा मवी कलां खुर्द मार्ग पर दिन दहाड़े बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक रिटायर्ड दिल्ली पुलिस के सिपाही की हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा था और जेल से पैरोल पर बाहर आया हुआ था। एसपी जयप्रकाश ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।  

विज्ञापन


बालैनी थाना क्षेत्र के पुरा गांव निवासी पप्पू (30) पुत्र ताराचंद अविवाहिता था। हाल में वह बड़ौत में रह रहा था। सोमवार को वह श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पुरा में पूजा अर्चना करने के लिए आया। शाम चार बजे के लगभग वह वापस बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। पुरा मवी कलां खुर्द मार्ग पर गांव से पांच सौ मीटर आगे पहुंचा तो तीन-चार बदमाशों ने उसे घेर लिया और उसकी छाती में बाई तरफ तमंचा सटाकर गोली मार दी। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।  

सूचना मिलते ही बालैनी, सिंघावली अहीर और बिनौली थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक पर 15 साल पहले गांव में ही रिटायर्ड दिल्ली पुलिस के सिपाही ऋषिपाल की गोली मारकर हत्या करने का आरोप था, इसमें उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। हाल में वह जेल से पैरोल पर बाहर आया था। सूचना मिलते ही एसपी जयप्रकाश ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दी। मृतक अविवाहिता है और हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा है। खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गई है। जल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ौत से ही पीछा कर रहे थे बदमाश 

घटना की जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह से पप्पू की गोली मार कर हत्या की, इससे लगता है कि बदमाश उसका बड़ौत से ही पीछा कर रहे थे। श्री परशु रामेश्वर महादेव मंदिर पुरा में श्रावण के आखिरी सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी थी। मंदिर में  पुलिस बल तैनात था। इस कारण बदमाश मंदिर तक नहीं पहुंचे। पुरा-मवी कलां खुर्द मार्ग पर ही उन्होंने उसके आने का इंतजार किया। जब वह वहां पहुंचकर तो बदमाश उसकी हत्या कर आसानी से भाग गए।  

रंजिश भी हो सकती हत्या की वजह 
पुलिस हत्या की वजह पुरानी रंजिश से जोड़ कर चल रही है। मृतक ने 15 साल पहले रिटायर्ड दिल्ली पुलिस के सिपाही ऋषिपाल की हत्या की। इस बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है। एसपी जयप्रकाश ने कहा हत्या की वजह पुरानी रंजिश भी हो सकती है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें