फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित महिला की बेरहमी से हत्या, शव के पास मिलीं आपत्तिजनक वस्तु

Sun, 07 Jan 2018 11:43 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में एक दलित महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। महिला का शव घर के पीछे सरसों के खेत में मिला। शव के पास नशीली दवाई और आपत्तिजनक वस्तु भी मिली हैं। ग्रामीणों ने गांव के एक युवक व उसके दोस्तों पर हत्या करने का अंदेशा जताया है। हालांकि महिला के पति ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने गांव के ही दो सगे भाइयों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


भावनपुर थानाक्षेत्र के किनानगर गांव निवासी सुशील कुमार सीसीएस यूनिवर्सिटी रोड पर साइकिल रिपेयरिंग करता है। सुशील की पत्नी संगीता (35) अपने बेटे आदित्य (8) के साथ  शाम छह बजे घर के पीछे जंगल में ही चारा लेने गई थी। वापस लौटते समय संगीता ने शौच करने की बात कहकर आदित्य को घर भेजा दिया। देर रात तक संगीता नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी तलाश के बाद रात 11 बजे संगीता का शव घर के पीछे सरसों के खेत में मिला। 

महिला के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की गई थी। सूचना पर पहुंचे एसओ भावनपुर करतार सिंह ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि हत्या करने वालों की संख्या दो से अधिक हो सकती है। क्योंकि शव के पास नशीली दवाई और कुछ आपत्तिजनक वस्तु भी मिली है। ग्रामीणों ने गांव के एक युवक और उसके दोस्तों पर हत्या करने का अंदेशा जताया है। पुलिस ने उक्त युवक के घर दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला। पुलिस ने दो सगे भाइयों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


पढ़ें : पहले सामूहिक बलात्कार... फिर की थी दलित छात्रा की निर्मम हत्या

विज्ञापन

बच्चों का रो रोकर बुरा हाल

विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
संगीता के चार बच्चे हैं। उसकी बेटी साक्षी (13), बेटे शिवम (10), आदित्य (8), अभिषेक (6) का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने सुशील से नामजद तहरीर मांगी। लेकिन सुशील ने कहा कि उसकी पत्नी की हत्या किसने और क्यों की। इसकी कोई जानकारी नहीं है। हो सकता है कि लूट के लिए उसकी पत्नी की हत्या हुई हो। सुशील ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस कराया है। 

एक युवक पर शक
पुलिस ने गांव में जांच की और लोगों से जानकारी भी जुटाई। बताया जा रहा कि गांव के एक युवक का नंबर महिला के मोबाइल में मिला है। जिससे महिला के मोबाइल पर आखिरी बार बात हुई है। उक्त युवक के फरार होने पर पुलिस का शक उस पर गहरा गया है।

फरार युवक करता है तंत्र मंत्र की क्रिया
ग्रामीणों ने बताया कि जिस युवक पर हत्या करने का शक है। वह काफी समय से तंत्र मंत्र की क्रिया भी करता आ रहा है। इस संबंध मे एसओ करतार सिंह ने बताया कि महिला के मोबाइल पर आई लास्ट काल करने वाले युवक की तलाश जारी है। युवक के पकडे़ जाने के बाद ही हत्या का मामला उजागर होने की संभावना है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें