फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में ढाबे पर युवक की हत्या

Wed, 27 Apr 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
मेरठ में हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के किनौनी मिल स्थित एक ढाबे पर सोमवार रात शराब पी रहे तीन लोगों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर मामला मारपीट तक पहुंच गया। जिसमें दो व्यक्तियों ने अपने एक साथी पर जानलेवा हमला कर दिया और फरार हो गए। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जहां उसने दम तोड़ दिया। हालांकि उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन


रोहटा थाना क्षेत्र के किनौनी मिल के सामने मलिक ढाबा है। सोमवार देर रात्रि में तीन व्यक्ति ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके। इस दौरान तीनों शराब पीने लगे। यहां उनमें से कहासुनी के बाद गालीगलौज हो गई। इतना ही नहीं मामला मारपीट तक पहुंच गया। जिसमें दो लोगों ने मिलकर तीसरे साथी पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद दोनों हमलावर फरार हो गए। यहां गश्त कर रही पुलिस को किसी ने वारदात की जानकारी दे दी। 

एसओ वसीम खान ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तुरंत 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भेज दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसओ रोहटा वसीम खान ने बताया कि तीन व्यक्तियों ने ढाबे में शराब पीने के दौरान झगड़ा हुआ। जिसमें एक व्यक्ति को सिर और मुंह पर गंभीर चोट आईं। उक्त व्यक्ति की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


उसकी उम्र करीब तीस वर्ष है हालांकि उसकी पहचान नहीं हो पाई है। ढाबा मालिक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद ही मृतक के दोनों साथियों की पहचान हो सकेगी। ढाबा संचालक से पुलिस पूछताछ कर रही है।

सुरानी रजवाहे में अधेड़ का शव मिला  
सुरानी रजवाहा में पुल के निकट मंगलवार सुबह ग्रामीणों को अधेड़ का शव पड़ा दिखाई दिया। इसकी जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। चिरौड़ी-सुरानी रजवाहा में सुरानी गांव के पुल के निकट अधेड़ की हत्या कर शव रजवाहे में फेंक दिया। हत्या नुकीले और चेहरे पर वार करके की गई। ग्रामीण मंगलवार सुबह रजवाहे की पटरी से गुजरे तो उन्हें शव अटका दिखाई दिया। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एसएसआई कुलवीर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें