फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का विरोध करने पर की थी हत्या, तीन गिरफ्तार

Sun, 30 Jun 2019 03:14 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान पेश किए लूट के आरोपी और बरामद हथियार की जानकारी देते एसएसपी नितिन तिवारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ में मेजर ध्यानचंद नगर कॉलोनी स्थित फ्लिपकार्ट कंपनी के कोरियर ऑफिस में दो माह पहले हुई चौकीदार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। लूट का विरोध करने पर ऑफिस के पूर्व कर्मचारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट और हत्या को अंजाम दिया था। ब्रह्मपुरी पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लूटी हुई रकम और हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा भी बरामद किया।
विज्ञापन

एसएसपी नितिन तिवारी और एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह ने पुलिस लाइन में शनिवार को प्रेसवार्ता के दौरान घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल की रात मेजर ध्यानचंद नगर कॉलोनी स्थित फ्लिपकार्ट कंपनी के कोरियर ऑफिस में गार्ड सतपाल पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी शिवपुरम की हत्या कर दी गई थी। ऑफिस की दीवार में कुंबल कर दो लाख 66 हजार रुपये, तीन मोबाइल फोन लूट लिए थे। पुलिस की जांच में सामने आया कि लूट के विरोध में गार्ड की हत्या की गई है। घटना के खुलासे के लिए ब्रह्मपुरी पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया। सीसीटीवी और जांच पड़ताल में सामने आया कि ऑफिस के पूर्व कर्मचारी रोहित ने घटना को अंजाम दिया है। शुक्र वार रात इंस्पेक्टर रघुराज सिंह ने रोहित जाटव पुत्र प्रताप निवासी ग्राम जलालपुर थाना इंचौली, जसवीर सैनी पुत्र केशव राम निवासी ग्राम उलखपुर थाना इंचौली, शाहरुख पुत्र अख्तर निवासी उलखपुर को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त एक हथौड़ा, एक छैनी, लूटे गए तीन मोबाइल, बाइक व लूट की धनराशि के एक लाख 11 हजार रुपये बरामद किए हैं।
40 दिन की थी रोहित ने नौकरी
सीओ चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि रोहित ने इस ऑफिस में 40 दिन तक नौकरी की थी। रोहित को पता था कि यहां प्रत्येक दिन डेढ़ लाख कैश आता है। शनिवार को कैश नहीं जमता होता और दो दिन का कैश हो जाता है। 14 अप्रैल को भी इन तीनों ने लूट की प्लानिंग बनाई थी, लेकिन उस दिन गार्ड सतपाल का बेटा रात में ड्यूटी पर था। इसके बाद तीनों चले गए थे। रोहित पर कर्जा है। कर्ज के पैसे देने के लिए लूट की योजना बनाई थी। रोहित ने जसवीर और शाहरुख को भी शामिल कर लिया। रोहित को पता था कि एक दीवार की तरफ से कुंबल करेंगे तो पता नहीं चलेगा, लेकिन जब पैसा कब्जाया तभी गार्ड सतपाल अंदर आ गया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी हथौड़े से पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें