फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ से अपहृत ट्रक ड्राइवर की हत्या

Sat, 30 Jul 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 स्क्रैप से भरा ट्रक लेकर मुजफ्फरनगर गए ट्रक ड्राइवर की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। ब्रह्मपुरी पुलिस ने अपहृत चालक की एक सप्ताह बाद लाश बरामद करते हुए दो कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है। मौके से ही ट्रक भी बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन

पटेल नगर, देहली गेट निवासी मोहम्मद यूसुफ उर्फ मुन्ना का साईंपुरम इंडस्ट्रियल एरिया में लोहे का कारोबार है। उनका ड्राइवर अब्दुल (26) निवासी पूर्वा फैयाज अली बीती 20 जुलाई की रात ट्रक में करीब दो लाख रुपये का स्क्रैप लेकर सिद्धबली स्टील मुजफ्फरनगर के लिए गया था। 21 जुलाई की दोपहर तक भी अब्दुल के मुजफ्फरनगर न पहुंचने पर अपहरण का अंदेशा जताते हुए थाना ब्रह्मपुरी पर उसकी गुमशुदगी दर्ज करायी गई थी।
ब्रह्मपुरी पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार देर रात पुलिस ने मुजफ्फरनगर में दबिश देकर दो आरोपी कबाड़ियों को पकड़ा था। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर शुक्रवार को लूटा गया ट्रक जानसठ रोड और चालक अब्दुल का शव मंसूरपुर क्षेत्र में धौला पुल के नीचे से बरामद किया गया। पुलिस के साथ गई चालक की पत्नी रुखसाना ने शव की पहचान की। एसओ ब्रह्मपुरी सतेंद्र यादव का कहना है कि ट्रक लूट के बाद आरोपियों ने हत्या की थी। इस मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्हें मंसूरपुर से लाया जा रहा है।
विज्ञापन


लालच बना जान का दुश्मन
सूत्रों के अनुसार अब्दुल दो साल से मुजफ्फरनगर की स्टील फैक्ट्रियों में स्क्रैप लेकर जाता था। इस दौरान वह मुजफ्फरनगर के कुछ कबाड़ियों को कुछ स्क्रैप चोरी से बेच देता था। पुलिस का मानना है कि जो कबाड़ी उससे स्क्रैप खरीदते थे, उन्होंने ही पूरा ट्रक लूटने की नीयत से यह वारदात की। अब्दुल ने मेरठ से मुजफ्फरनगर केवल एक हजार रुपये का डीजल भरवाया था। कबाड़ी जब ट्रक लूटकर भागे थे तो डीजल खत्म होने पर उसे जानसठ रोड पर छोड़कर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें