खड़ौली गांव निवासी एक युवक ने व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इससे एक समुदाय के लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। इस दौरान दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए और तनाव हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत किया और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।पुलिस के अनुसार हाईवे स्थित खड़ौली गांव में शनिवार को एक युवक ने व्हाट्सएप पर अभद्र टिप्पणी कर दी। इस पर एक समुदाय के लोग एकत्र हो गए और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे।
इस बीच दूसरे समुदाय के लोग भी वहां पहुंचे गए और दोनों में जमकर गाली गलौज और कहासुनी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। एसओ यादराम यादव का कहना है कि आरोपी अमित कुमार उर्फ रिंकू पुत्र जय राम सिंह निवासी खड़ौली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। वहीं आरोपी का कहना है कि उसके पास उक्त मैसेज कहीं ओर से आया था, जिसे वह डिलीट कर रहा था। लेकिन गलती से वह फॉरवर्ड हो गया।