फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचले कर रहे हदें पार... इंस्पेक्टर साहब बोले- इतनी सी बात पर मुदकमा दर्ज करूं क्या?

Fri, 01 Feb 2019 05:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

यूपी के मेरठ शहर में स्थिति यह हो गई है कि बेटियां स्कूल से लेकर घर तक सुरक्षित नहीं रह गई हैं। यहां फिर से एक ताजा मामला सामने आया है। मनचलों की अराजकता से टीपीनगर क्षेत्र के एक स्कूल की शिक्षिकाएं और छात्राएं परेशान हैं। मनचले स्कूल के शौचालय का ताला तोड़कर ले गए। दीवार तक तोड़ दी।

विज्ञापन


वहीं प्रधानाचार्या ने टीपीनगर थाने में शिकायत की तो इंस्पेक्टर का जवाब था कि क्या एक-एक स्कूल में पुलिस बैठाऊं। शौचालय का ताला टूटा है, 50 रुपये का होगा। आपको तो सरकारी कोटे से पैसा मिल जाएगा, नहीं मिले तो मुझसे 50 रुपये ले जाओ। इसमें रिपोर्ट दर्ज कराने की क्या जरूरत है। प्रधानाचार्या ने कहा कि सवाल 50 रुपये के ताले का नहीं। शोहदे का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। इस एकमात्र शौचालय का प्रयोग करने से छात्राएं और शिक्षिकाएं डरने लगी हैं। इंस्पेक्टर टीपीनगर डालचंद ने बताया है कि प्रधानाचार्या ने शौचालय का ताला बार-बार चोरी होने शिकायत की है। मुकदमा दर्ज किया गया है। स्कूल में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी जाएगी।

विज्ञापन

महिला से छेड़छाड़
शास्त्रीनगर में ई-रिक्शा सवार महिला से गुरुवार दोपहर बाइक सवार युवकों ने छेड़खानी कर दी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन कोई नहीं पहुंचा। इस पर लोगों ने पुलिस के खिलाफ हंगामा किया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें