फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामा मस्जिद में धर्मांतरण कराना चाहता था अमान, पुलिस ने छात्रा को किया बरामद और फिर...

Thu, 04 Feb 2021 01:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मेरठ में शास्त्री नगर के व्यापारी की बेटी को कोचिंग में पढ़ाने वाले अमान ने प्रेम जाल में फंसाया और फिर धर्मांतरण कराने के लिए उसको दिल्ली भी ले गया। जहां दिल्ली जामा मस्जिद में छात्रा का धर्मांतरण होना था। सब कुछ होने से पहले पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर छात्रा को भी बरामद कर लिया।  

विज्ञापन


शास्त्री नगर निवासी एक व्यापारी की बेटी कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती थी। जहां पर कोचिंग में पढ़ाने वाले अमान ने छात्रा को प्रेम जाल में फंसा लिया और फिर उसे अपने एक दोस्त के साथ दिल्ली भेज दिया था। इस मामले को लेकर मंगलवार को हिंदू संगठन और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नौचंदी थाने में हंगामा किया था। नौचंदी पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज किया और आरोपी अमान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर रात में ही नौचंदी पुलिस ने छात्रा को दिल्ली से बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार छात्रा ने बताया कि अमान उसका दिल्ली जामा मस्जिद में धर्मांतरण कराना चाहता था।

यह भी पढ़ें: धू-धूकर जल गई दो लग्जरी कार, आंखों के सामने हुआ लाखों का नुकसान, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


बेटियां रहें सावधान
हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष सचिन सिरोही ने बताया कि फेसबुक और ट्विटर पर दूसरे समुदाय के युवक बार-बार मैसेज भेजकर किशोरी छात्राओं से दोस्ती करते हैं। उसके बाद संपर्क करते हैं और फिर उनको धर्मांतरण करने के लिए दबाव डालते हैं। फेसबुक व ट्विटर के अलावा भी कोचिंग सेंटर में हिंदू बेटियों को सावधान रहने की जरूरत है। शास्त्री नगर की बेटी को भी सकुशल बरामद कराने के लिए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने नौचंदी थाने में हंगामा किया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: विकास जैन का शातिर दिमाग, जीएसटी बिलों में किया करोड़ों का फर्जीवाड़ा, सच्चाई जान अफसर भी हैरान, तस्वीरें

बयान के बाद की धारा बढ़ाई
छात्रा के बयान कराने के बाद नौचंदी पुलिस ने अपहरण की धारा के साथ नए कानून के तहत धारा भी मुकदमे में बढ़ा दी है। पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच पड़ताल कर रही हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी अमान का भाई भी एक स्कूल में पढ़ता है उसकी भी जांच की जा रही है। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह के अनुसार छात्रा के बयान कोर्ट में कराकर उसे परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें