फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्स लूट का विरोध करने पर युवक की हत्या

Sun, 13 Dec 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ रोड पर शनिवार रात बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। युवती (दोस्त) का पर्स  लूटने का विरोध करने पर बदमाशों ने बैंक कैशियर की पीट पीटकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवती को भी पीटा और हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इसकी जानकारी पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


सरधना थानाक्षेत्र के ईकड़ी गांव निवासी रिंकू कुमार (26) पुत्र जयपाल अम्हैंड़ा गांव में इंडियन ओवरसीज बैंक में कैशियर है। रिंकू अपने मौसी के घर शेरगढ़ी में रहता है। शनिवार शाम छह बजे गांव की ही राशि त्यागी पुत्री ब्रजमोहन त्यागी ने फोन कर रिंकू को किसी काम से तेजगढ़ी चौराहे पर बुलाया। राशि त्यागी शताब्दी नगर स्थित आईआईबीएम इंस्टीट्यूट में असिस्टेंट मैनेजर है। राशि त्यागी भी शास्त्रीनगर में अपनी नाना नरेंद्र त्यागी (रिटायर दरोगा) के यहां पर रहती है।

चश्मदीद राशि ने बताया कि शाम छह बजे रिंकू और वह खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। तभी बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और राशि से पर्स छीनकर भाग गए। रिंकू और राशि भी बाइक पर उनका पीछा करने लगे। मेडिकल कॉलेज से आगे प्रवेश विहार के सामने बदमाशों ने बाइक रोकी और दोनों की पिटाई करने लगे। जिस पर रिंकू की लोहे की रॉड से पीट पीटकर बदमाशों ने हत्या कर दी। राशि ने इसकी जानकारी पहले परिजनों को और फिर पुलिस को दी।
विज्ञापन


मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस लहूलुहान हालत में रिंकू को मेडिकल कॉलेज ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसेे मृतघोषित किया। पुलिस ने रिंकू के परिजनों को बुलाया। पुलिस ने बताया कि रिंकू के पिता जयपाल भी स्टेट बैंक में क्लर्क हैं और वह उनका इकलौता बेटा था। सीओ सिविल लाइन बाला साहेब वीर कुमार का कहना है कि मामला संदिग्ध है। युवती से पूछताछ जारी है। हत्या की कहानी में झोल है। युवती की फरवरी में किसी युवक से शादी होनी तय हुई है। पुलिस सभी बिंदू पर जांच करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें