फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई के घर मिली लूट की सुपाड़ी

Sun, 13 Dec 2015 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन पहले शकूरपुर दिल्ली के पास हाईवे पर ट्रक चालक और क्लीनर को बंधक बनाकर लूटी गई 35 लाख की सुपाड़ी के 152 बोरे बगाही निवासी एनआरआई के मकान से बरामद हुए।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर शनिवार को बाबूपुरवा पुलिस के साथ दबिश देकर सुपाड़ी के बोरे कब्जे में लिए। बाबूपुरवा पुलिस ने देर शाम मकान मालिक एनआरआई को पूछताछ कर छोड़ भी दिया है।

पुलिस ने बताया कि कर्नाटक से सुपारी लादकर दिल्ली के लिए चले ट्रक के चालक और क्लीनर को 8 दिसंबर की रात शकूरपुर के पास कार सवार बदमाशों ने रोका और फिर उन्हें बंधक बनाकर पूरा ट्रक लूट ले गए। बीच रास्त में सुपाड़ी दूसरी गाड़ी में लदवाकर ट्रक छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


मामला जब दिल्ली पुलिस की संज्ञान में आया तो आनन फानन में वहां की पुलिस ने राजू और राजकुमार पंडित नामक बदमाशों को पकड़ भी लिया।  उनकी  निशानदेही पर शनिवार को दिल्ली पुलिस ने बाबूपुरवा पुलिस के साथ बगाही निवासी एनआरआई उमर इंग्लैड के मकान पर दबिश देकर दो कमरों से लूटी गई 152 बोरे सुपाड़ी बरामद भी कर ली।

एनआरआई ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले मोहल्ले के ही पान वाले दशरथ ने उनसे यह कहकर कमरों की चाबी ली थी कि उसे कोई निजी काम है। एक दो दिन बाद कमरा खाली कर देगा। बकौल उमर जिस मकान से सुपाड़ी बरामद हुई वह उस मकान से कुछ दूर स्थित अपने दूसरे मकान में रहते हैं।

सीओ बाबूपुरवा ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि पान विक्रेता दशरथ और ट्रांसपोर्ट कंपनी से अपनी टेंपो में माल लेकर उमर के मकान तक आने वाला सूरज दोनों ही फरार हैं। इतना ही नहीं एनआरआई को पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया  जाएगा। इसके अलावा कानपुर माल लाने वाली ट्रांसपोर्ट कंपनी से भी पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें