बिजनौर जनपद में नहटौर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद युवक ने उसे ब्लैकमेल करते हुए एक लाख रुपये लिए और स्वयं व अपने दोस्तों से उसके साथ दुष्कर्म कराया। अब युवक उससे दो लाख रुपये की मांग कर रहा है। रुपये नहीं देने पर युवक ने अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। युवती ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फोन से उसके अश्लील फोटो खींच लिए। युवक ने अश्लील फोटो दिखाकर उसे ब्लैकमेल करते हुए एक लाख रुपये लिए। युवती के अश्लील फोटो युवक ने अपने एक दोस्त को दे दिए।
इसके बाद दोनों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। अब युवक युवती से दो लाख रुपये मांगने लगा। रुपये नहीं देने पर उसने उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दोनों युवकों को थाने ले गई और पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: बेखौफ बदमाशों ने ऐसे दिया था वारदात को अंजाम, भाजपा नेता के बेटे ने भागकर बचाई जान, देखें तस्वीरें
आरोप है कि युवकों ने युवती के घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई है। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/