फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुल गया डबल मर्डर का राज: बेरहम तरीके से किया था झांकी कलाकारों का कत्ल, गिरफ्तार आरोपियों ने उगला पूरा सच

Fri, 10 May 2024 12:20 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut Double Murder Case : मेरठ पुलिस ने झांकी कलाकारों की हत्या का खुलासा कर दिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने वारदात का पूरा सच उगल दिया है।
विज्ञापन
मेरठ में दो युवकों की हत्या का खुलासा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में खरखौदा थाना क्षेत्र के पांची के जंगल में बुधवार को हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 20 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। झांकियों में नाचने-गाने का काम करने वाले बिजौली निवासी 18 वर्षीय मनोज और 20 वर्षीय नरहाड़ा निवासी मोंटी की हत्या समलैंगिक संबंधों के चलते की गई थी। पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी कैली गांव निवासी 30 वर्षीय अंकुश पुत्र रंजीत और 24 वर्षीय नवीन पुत्र सोहनपाल को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि बुधवार को पांची गांव के जंगल में दीपक उर्फ मोंटी निवासी नरहाड़ा लोहियानगर और मनोज उर्फ कमल निवासी बिजौली खरखौदा के शव बरामद हुए थे। दोनों की पहचान होने पर परिजन थाने पहुंच गए। परिजनों ने इस मामले में कैली गांव निवासी अंकुश और नवीन को नामजद करते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मनोज के मोबाइल में पुलिस को एक वीडियो मिला। इसमें मनोज और मोंटी बता रहे थे कि उनको कुछ हुआ तो अंकुश और नवीन जिम्मेदार होंगे। पुलिस की पांच टीमें दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रहीं थीं। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया।

मोंटी शादी करने का बना रहा था अंकुश पर दबाव
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि मोंटी और मनोज जागरण में युवती के वेश में नाच-गाने का काम करते थे। छह माह पहले नवंबर में अनुसूचित समाज के अंकुश और नवीन की मुलाकात मोंटी और मनोज से मेरठ में एक जागरण में हुई। अंकुश मजदूरी करता है और नवीन हेयर ड्रेसर है। चारों ने एक दूसरे के नंबर ले लिए। मोंटी की बात अंकुश से और नवीन की बात मनोज से होने लगी। उनके बीच समलैंगिक संबंध हो गए। अंकुश की शादी की बात चली तो मोंटी ने विरोध करना शुरू कर दिया। मोंटी ने अंकुश पर दबाव बनाया कि वह उससे शादी करे। अंकुश और नवीन ने दोनों से बात करना बंद कर दिया। इसके बाद भी मोंटी और मनोज उनसे मिलने के लिए कैली जाते रहे। नवीन अपनी रिश्तेदारी हैदराबाद में चला गया, लेकिन मोंटी और मनोज दोनों के घर पहुंच गए। इसके बाद शादी करने का दबाव बनाया।

वीडियो वायरल करने की धमकी दी
मोंटी और मनोज ने अंकुश और नवीन से कहा कि उनके पास संबंधों की वीडियो है। अगर वे उनसे शादी नहीं करते हैं तो उन वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करके बदनाम कर देंगे। अंकुश और नवीन ने तय कर लिया कि अगर दोनों नहीं मानते हैं तो हत्या कर देंगे। बुधवार को तय प्लान के तहत अंकुश और नवीन ने दोनों को फोन करके आम के बाग में बुलाया। पहले भी वे वहां आते रहते थे। अंकुश और नवीन ने कहा कि वे उनकी वीडियो डिलीट कर दें। इसे लेकर कहासुनी होने लगी। मोंटी और मनोज ने कह दिया कि या तो शादी करो नहीं तो वीडियो वायरल कर देंगे। इस पर अंकुश ने मोंटी का गला दबा दिया। नवीन ने बेल्ट से मनोज का गला घोंट दिया। हत्या करने के बाद मोंटी का मोबाइल दोनों साथ ले गए। उसमें उनके संबंधों की वीडियो थी। दोनों बुलंदशहर रिश्तेदारी में पहुंच गए। खरखौदा थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

दोनों शवों का हुआ अंतिम संस्कार
मनोज के शव का पोस्टमार्टम रात में ही हो गया था। उसका अंतिम संस्कार बिजौली गांव में सुबह को कर दिया गया। मोंटी के शव का पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार दोपहर हुआ। शाम को नरहाड़ा गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

चारों के आपस में संबंध थे। इन्हीं संबंधों के चलते हत्या की गई है। अंकुश और नवीन की निशानदेही पर मोंटी का मोबाइल बरामद कर लिया है। मोबाइल में दोनों के साथ संबंधों के वीडियो मिले हैं। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें