कैली गांव के कुछ ग्रामीण बुधवार शाम करीब पौने छह मेरठ-हापुड़ हाईवे पर अंडरपास से 100 मीटर दूर बाग के पास चकरोड से निकले तो दो युवक पड़े हुए थे। उन्होंने बाग की रखवाली करने वाले सुरेंद्र को बुलाकर दिखवाया तो दोनों युवक मृत थे। खरखौदा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। कुछ ही देर में पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को मौके से एक मोबाइल बरामद हुआ। मोबाइल में मिले नंबर के आधार पर ही दोनों युवकों की पहचान हुई।