फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में रेस्टोरेंट मालिक पर ताबड़तोड़ फायरिंग

Thu, 17 Dec 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
नई सड़क पर घात लगाकर बैठे युवकों ने रेस्टोरेंट मालिक को गोली मार दी। गोली लगने पर व्यापारी स्कूटी से नीचे गिर गया। लोगों ने पहले इसे एक्सीडेंट समझकर घायल को आनंद अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान गोली लगने की बात सामने आने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी ने भी अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस मामले को आपसी रंजिश मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


थाना नौचंदी क्षेत्र के शास्त्रीनगर एस-104 निवासी सतपाल सिंह पुत्र भाग सिंह का तेजगढ़ी पर ऑल इज वेल नाम से रेस्टोरेंट है। सतपाल साथ ही ऑटो लोन समेत फाइनेंस का भी काम करते हैं। बुधवार रात करीब दस बजे सतपाल स्कूटी से रेस्टोरेंट से घर जा रहे थे। वह फोन पर अपने बेटे दिलीप सिंह से बात कर रहे थे। जैसे ही सतपाल सेंट्रल मार्केट नई सड़क पर बैंक ऑफ बड़ौदा के मोड़ पर पहुंचे तो अचानक वह नीचे गिर गए।

आसपास मौजूद लोगों ने एक्सीडेंट समझकर उन्हें उठाया और उनके बेटे दिलीप को बताया कि उसके पिता का एक्सीडेंट हो गया है। लोग सतपाल को लेकर आनंद अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उपचार के दौरान देखा कि सतपाल के पटके में कान के पास बुलेट फंसी है।
विज्ञापन


सतपाल को गोली लगने की बात सामने आने पर एसएसपी डीसी दूबे, सीओ सिविल लाइन वीएसवीर कुमार आनंद अस्पताल पहुंच गए। एसएसपी ने सतपाल और उसके परिजनों से पूछताछ की और घटना की जानकारी ली। सतपाल और उसके बेटे दिलीप ने किसी भी प्रकार की रंजिश से इंकार किया। डॉक्टरों के अनुसार सतपाल की हालत अभी गंभीर है।

कागजों की पड़ताल से खुलेगा राज
पुलिस के अनुसार ज्यादा ब्याज पर सतपाल ऑटो लोन समेत फाइनेंस का काम करते थे। ऐसे में पुलिस मान रही है कि रुपये के लेनदेन को लेकर रंजिश के चलते ही हमला किया गया है। हालांकि पुलिस फाइनेंस और लोन के कागजों की पड़ताल करने के बाद ही सही कहानी सामने आएगी।

शोर में दबी गोली की आवाज
नई सड़क पर चलते ट्रैफिक के बीच मारी गई गोली की आवाज पूरी तरह से दब गई। गोली लगने के बाद जब सतपाल गिरे तो किसी को जरा सा अहसास नहीं था कि उन्हें गोली भी लगी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें