फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी के बेटे से दिनदहाड़े 8.50 लाख लूटे

Sat, 31 Oct 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
दाल व्यापारी से 11 लाख रुपये की लूट का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा कि बदमाशों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े फिर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे डाला। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के आरके पुरम इलाके में आढ़ती के बेटे से 8.50 लाख रुपये और स्कूटी लूट ली। इस दौरान मदद को आए पड़ोसी को गोली मार दी गई। गुस्साए लोगों ने एक बदमाश को दबोचकर जमकर पीट दिया। जबकि अन्य दो बदमाश कैश और स्कूटी लेकर फरार हो गए। घटना के विरोध में भाजपा और संयुक्त व्यापार संघ के नेताओं ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया।
विज्ञापन


आरकेपुरम निवासी लोकेश कुमार की नवीन सब्जी मंडी में प्याज की आढ़त है। लोकेश के साथ उनका बेटा वीशु भी व्यापार करता है। शुक्रवार सुबह 11:30 बजे वीशु आढ़त से 8.50 लाख रुपया लेकर स्कूटी से घर पहुंचा। घर के सामने स्कूटी खड़ी कर वह अंदर से चेक बुक लेकर लौटा तो तीन बदमाशों ने उसको घेर लिया। बदमाश जबरन वीशु की स्कूटी और उसमें रखे 8.50 लाख रुपये ले जाने लगे। जिस पर वीशु बदमाशों से भिड़ गया। उसने शोर मचाने पर पड़ोसी ब्रजभूषण मदद के लिए दौड़े। बदमाशों ने कोई मौका दिए बिना ही ब्रजभूषण को पेट में गोली मार दी।

तीनों बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भागने लगे। बदमाशों द्वारा सरेआम लूट और गोली मारने पर आसपास के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने घेराबंदी कर एक बदमाश का दबोच लिया, जबकि दो बदमाश वीशु की स्कूटी और नकदी लेकर फरार होने में कामयाब हो गए। लोगों ने घायल ब्रजभूषण को बागपत रोड स्थित केएमसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन


इस वारदात की जानकारी पर भाजपा विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, रविंद्र भड़ाना व संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए। भाजपाइयों और व्यापारियों ने अस्पताल के सामने जाम लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। इसकी सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसएसपी डीसी दूबे ने मौके पर पहुंचकर व्यापारियों को समझा बुझाकर शांत किया। उधर, सीओ ब्रह्मपुरी रफीक अहमद ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश इरफान निवासी खतौली, मुजफ्फरनगर है। उसने अपने एक साथी का नाम जीशान निवासी शाहजहां कॉलोनी लिसाड़ीगेट बताया है, जोकि नकदी और स्कूटी ले गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें