फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के बदमाशों ने लूटे थे 6.60 लाख

Thu, 25 Feb 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच और लालकुर्ती पुलिस ने मेरठ कॉलेज परिसर में सुपरवाइजर से हुई 6.60 लाख की लूट के मामले में पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया। इस लूट को मुजफ्फरनगर के बदमाशों ने अंजाम दिया था।
विज्ञापन


एसपी सिटी ओमप्रकाश ने बताया कि मंगलवार शाम करीब क्राइम ब्रांच और लालकुर्ती पुलिस हजारी की प्याऊ पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बाइक सवार की तलाशी ली तो उसके पास से 32 बोर की एक पिस्टल और कारतूस मिला। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम दिलशाद पुत्र मुशर्रफ निवासी सिखरैड़ा, थाना सिखैड़ा मुजफ्फरनगर बताया। उसने बताया कि उसने अपने साथी रवि पुत्र नत्थू, शाहिद पुत्र रजादीन निवासी सिखरैड़ा और संजय पुत्र चंद्रमनी शर्मा निवासी रामपुरी कोतवाली मुजफ्फरनगर के साथ 15 फरवरी को मेरठ कॉलेज परिसर में सुपरवाइजर उमेश को गोली मारकर 6.60 लाख लूटे थे।

एसपी सिटी के अनुसार दिलशाद मुजफ्फरनगर के सिखैड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। सहारनपुर्र, देहरादून और मुजफ्फरनगर में उस पर 9 मुक दमे दर्ज हैं। ग्रुप का लीडर संजय है। लूटी गई रकम में से 60 हजार रुपये बरामद कर लिए गए। घटना में शामिल बाकी तीन बदमाशों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


शराब तस्करी का घाटा पूरा करने को की लूट
एसपी सिटी के अनुसार बदमाशों का यह गैंग उत्तराखंड और सहारनपुर में वारदातें करता है। सहारनपुर के सरसावा और ऋषिकेश में दिलशाद ने लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया। इसके बाद यह गैंग शराब तस्करी के काम में लग गया। यह लोग हरियाणा से शराब लाकर मुजफ्फरनगर में तस्करी करते थे। घाटा होने की वजह से फिर से वे लूटपाट करने लगे। घाटे की पूर्ति को ही मेरठ में लूटपाट की यह वारदात की।

दिलशाद ने रेकी की, संजय ने गोली मारी
एसपी सिटी के अनुसार पूरी प्लानिंग के तहत सुपरवाइजर से लूट की गई। दिलशाद ने रेकी की थी। इसके बाद उसने बैंक के आसपास बाइक लिए खडे़ अपने साथियों को फोन कर उमेश के पास पैसे होने की सूचना दी। उमेश के बैंक से बाहर निकलते ही चारों बदमाश उसके पीछे लग लिए और मेरठ कॉलेज परिसर में घटना को अंजाम दिया। घटना में प्रयुक्त पिस्टल दिलशाद की थी, जबकि उमेश को गोली उसके साथी संजय ने मारी थी। लूट के बाद चारों ने रकम को आपस में बांट लिया था। दिलशाद के हिस्से में 1.60 लाख आए थे इसमें से 50 हजार रुपये खर्च हो गए बाकी 60 हजार की रकम उससे बरामद हो गई।

सीसीटीवी फुटेज में कैद है दिलशाद
एसपी सिटी के अनुसार लूट की वारदात के बाद पुलिस ने एक्सिस बैंक की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई थी। जिसमें दिलशाद बैंक के अंदर रेकी करता हुआ नजर आ रहा है। पीड़ित उमेश ने भी दिलशाद को पहचाना है।

ये था मामला
15 फरवरी को शहर के एक निर्माणाधीन स्कूल के साइट सुपरवाइजर उमेश शर्मा ने मेरठ कालेज के निकट एक्सिस बैंक से 9.60 लाख रुपये निकाले थे। इनमें से तीन लाख रुपये उसने बैंक में ही दो ठेकेदारों को दे दिए थे। बाकी कैश लेकर जब वह लौट रहा था तो मेरठ कॉलेज परिसर में बाइक सवार बदमाशों ने उसे गोली मारकर यह कैश लूट लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें