फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अगर यहां बारात आई तो लाशें बिछा दूंगा’

Tue, 16 Feb 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
महादेव गांव के युवक का रिश्ता मुजफ्फरनगर में तय हुआ है। 17 अप्रैल को शादी है। दोनों घरों में शादी की तैयारियों चल रही हैं। दूल्हे के भाई के मोबाइल पर एक युवक लगातार कॉल करके रिश्ता तोड़ने के लिए कह रहा है। दूल्हे के भाई ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि सोमवार को युवक ने फिर से कॉल की और धमकी दी। ‘जीत’ फिल्म में सनी देओल द्वारा बोला गया डायलॉग बोला। युवक ने कहा कि ‘अगर बारात लेकर आए, तो यहां लाशें बिछा दूंगा, और सबसे पहली गोली उसे लगेगी, जिसके सिर पर सेहरा बंधा होगा’। इसकी जानकारी वर पक्ष ने वधू पक्ष को दी।

इससे दोनों परिवारों में तनाव उत्पन्न हो गया। वहीं दूल्हे पक्ष को अनहोनी की आशंका सता रही है। दुल्हन पक्ष का कहना है कि कोई बेवजह परेशान करने के लिए ऐसी हरकतें कर रहा है और शादी को तुड़वाना चाहता है। उधर, पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें