फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोदला चौकी के पास फायरिंग कर आठ लाख की लूट

Tue, 16 Feb 2016 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बोदला चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर दो बाइक पर आए हथियारों से लैस छह बदमाशों ने शराब कारोबारी के मैनेजर से आठ लाख रुपये लूट लिए। उन्होंने कार सवार कर्मियों को घेरकर 10-12 राउंड फायर भी किए। इससे इलाके में दहशत फैल गई। गनर गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश रुपयों से भरा बैग लूटने के बाद चौकी के सामने से ही भाग निकले। घटना का पता चलने पर सीओ लोहामंडी फोर्स के साथ पहुंचे। देर रात पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

ग्वालियर निवासी नवीन गुप्ता और राजीव गुप्ता शराब कारोबारी हैं। उनके आगरा में छह से अधिक शराब के ठेके हैं। बोदला चौराहे के पास पूजा मार्केट में उनका आफिस है। सोमवार रात तकरीबन 10:45 बजे उनका मैनेजर कंवलजीत सिंह (निवासी इंदौर) गनर पवन कुमार (निवासी मलपुरा) के साथ ठेकों से रकम एकत्रित कर कार से लौट रहा था। जैसे ही वे आफिस के बाहर कार से उतरे, दो बाइक पर आए छह बदमाशों ने उन पर फायरिंग की। इस पर गनर ने फायरिंग की कोशिश की तो दो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। उसकी बंदूक तोड़ दी। गोली लगने से गनर घायल हो गया। बदमाशों ने कार चालक सुरेश और मैनेजर के साथ मारपीट की। इसके बाद रुपयों से भरा बैग लूटकर बोदला चौराहे की तरफ भाग निकले। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। सूचना पर सीओ लोहामंडी राजेंद्र सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। बदमाशों की तलाश में चेकिंग कराई गई। गनर को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर लिखे जाने तक थाने पर घटना के संबंध में तहरीर दी जा रही थी।
बेखौफ थे बदमाश
जिस स्थान पर वारदात की गई, वहां काफी भीड़ रहती है। पूजा एन्क्लेव गेट बंद कालोनी भी है। इसके बावजूद बदमाश बेखौफ थे। वे फायरिंग करते ही भाग निकले।
लुट चुके हैं 2.5 लाख
बोदला रोड पर ही गत माह दो बदमाशों ने लोहा कारोबारी के मुनीम से ढाई लाख की लूट कर ली थी। इस वारदात का खुलासा अब तक नहीं हो सका है। एक और वारदात हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें