फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री के रिश्तेदार की फैक्ट्री में डकैती

Sat, 30 Jan 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर बृहस्पतिवार रात डेढ़ दर्जन से अधिक बदमाशों ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के रिश्तेदार की फैक्ट्री में डकैती डाल दी। बदमाशों ने हथियारों के बल पर चार गार्डों को बंधक बनाकर नकदी समेत लाखों का सामान साफ कर दिया। तीन घंटे तक बदमाश फैक्ट्री में रहे। सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी ने घटना की जानकारी ली। परतापुर थाने में तहरीर दी गई है। वहीं पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन


थापरनगर निवासी डीएस सेठी की परतापुर थाना क्षेत्र में सैमको ऑटो इंडिया प्रा.लि. के नाम से फैक्ट्री है। यहां गाड़ियों के कॉपर और पीतल के स्पेयर पार्ट्स बनाए जाते हैं। बृहस्पतिवार देर रात फैक्ट्री में 12 कर्मचारी मशीनों पर काम कर रहे थे और चार गार्ड नारायण पांडे, श्यामवीर, जितेंद्र त्यागी और अमरीश ठाकुर तैनात थे। इस बीच करीब 18-20 बदमाश फैक्ट्री की दीवार फांदकर अंदर घुस गए। बदमाशों ने हथियारों के बल पर गार्डों के मोबाइल और बंदूक छीनकर कैंटीन में बंधक बना लिया।

इसके बाद बदमाश एमडी के ऑफि स पहुंचे और सेफ का लॉक तोड़कर ढाई लाख लूट लिए। साथ ही बदमाशों ने कर्मचारियों के  साथ मारपीट करते हुए उन्हें भी कैंटीन में हाथ पैर बांधकर बंद कर दिया। इसके बाद बदमाश कॉपर और पीतल के बने, अधबने लगभग 20 लाख के पार्ट्स कैंटर में भरकर ले गए। शुक्रवार सुबह पांच बजे मिस्त्री संतराम फैक्ट्री पहुंचा और सभी को बंधनमुक्त कराया। साथ ही एमडी को घटना की सूचना दी। फैक्ट्री पहुंचने के बाद डीएस सेठी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर एसपी सिटी ओपी सिंह, सीओ ब्रह्मपुरी और परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। एमडी ने बताया कि बदमाश गार्डों की बंदूक और मोबाइल परिसर में ही छोड़ गए। एसपी सिटी, एएसपी और सीओ ने गार्डों से पूछताछ की। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें