फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टंटबाज ने चार को किया घायल

Sat, 30 Jan 2016 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नौबस्ता में तेज रफ्तार बाइक सवार  ने स्टंट करते समय स्कूल से घर जा रही चार छात्राओं को टक्कर मार दी, जिसमें दो को गंभीर हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने बाइक सवार को पीटकर पुलिस बुला ली। पुलिस उसे लेकर थाने आ गई।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि छात्राओं के परिजनों की तहरीर पर बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, लोगों का कहना है कि स्कूल की छुट्टी के बाद अक्सर बाइक सवार युवक स्टंट करते हैं। हादसा तब हुआ जब आनंद बिहार स्थित शांती निकेतन बालिका विद्यालय की छुट्टी के बाद छात्राएं घरों को जा रही थीं।

अचानक तभी बाइक सवार बर्रा निवासी हिमांशु वहां से काफी तेजी से निकला और बाइक से नियंत्रण खो बैठा। बाइक की टक्कर लगने से छात्रा रोशनी के सिर और शिवानी के हाथ में चोटें आईं और वे बेहोश होकर सड़क पर गिर गईं। इसके अलावा दो और छात्राओं को टक्कर लगी, लेकिन मामूली चोट आने पर वे उठकर घर चली गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद क्षेत्रीय लोग दौड़े और  घायल छात्राओं को अस्पताल भिजवाया। इसके बाद हिमांशु को पकड़कर लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। एसओ राजदेव प्रजापति का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल बाइक सवार युवक हिरासत में है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें