फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा कारीगर का शव लटका मिला

Sun, 24 Jan 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
देहली गेट थाना क्षेत्र की नील वाली गली के श्रीराम कांप्लेक्स में एक सर्राफा कारीगर का शव कमरे की खूंटी पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है जबकि परिजन हत्या मान रहे हैं।
विज्ञापन


मूल रूप से पश्चिम बंगाल के कोलकाता निवासी 20 वर्षीय विश्वजीत खैर नगर में किराए के मकान में रहता था। वह सर्राफा व्यापारियों से सोना चांदी लेकर नील गली के श्रीराम कांप्लेक्स की ऊपरी मंजिल पर एक कमरे में मजदूरी पर जेवर तैयार करता था।

उसके साथ रहने वाले कोलकाता निवासी साबिर ने बताया कि विश्वजीत शुक्रवार को श्रीराम कांप्लेक्स गया था, लेकिन शनिवार दोपहर तक भी वह नहीं लौटा। इस पर वह श्रीराम कांपलेक्स पहुंचा। वहां देखा तो विश्वजीत का शव मिला। इसके बाद आसपास के लोग वहां जमा हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर देहली गेट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। एसओ देहली गेट वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत की वजह हैंगिंग आया है, इसलिए यह मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें