फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही मर्डर केस: हत्या या आत्महत्या, इन 10 सवालों के बीच उलझी गुत्थी

Sat, 12 Jan 2019 07:43 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
Ankur murder case
विज्ञापन

पुलिस इस बात के प्रमाण होने का दावा कर रही है कि मौके से बरामद तमंचा और कारतूस सिपाही अंकुर चौधरी के थे। मोबाइल में अंकुर के साथ तमंचे का फोटो देखकर पुलिस यह भी दावा करने लगी कि मामला आत्महत्या का है। लेकिन मौत की थ्योरी यहां आकर उलझ गई कि अंकुर के शरीर में गोलियों के दो निशान हैं। अमूमन आत्महत्या करने वाला खुद को दो गोलियां नहीं मार सकता है, यह विशेषज्ञ भी मानते हैं। 

विज्ञापन


हत्या या फिर आत्महत्या 
...इसलिए आत्महत्या 

1. मौके से मिला तमंचा और कारतूस अंकुर के बताए गए 
2. अंकुर के हाथ में ब्लैकनिंग है। करीब से गोली चली
3. घटनास्थल पर कोई विरोध जैसे निशान नहीं मिले
4. रात एक बजे तक मंगेतर से फोन पर बात की। खुद कमरे से उठकर जाना 
5. कपड़े भी ठीकठाक मिले।

... इसलिए हत्या 
1. जंगल में देर रात आत्महत्या करने क्यों जाएगा सिपाही अंकुर
2. अंकुर के शरीर में दो गोलियां लगीं, खुद कैसे मार सकता है 
3. किसी से नाराजगी नहीं थी, तनाव की बात भी नहीं बताई 
4. मंगेतर से देर रात तक बात की, दोस्तों को भी कुछ नहीं पता 
5. वर्दी पहनकर क्यों जंगल में गया

विज्ञापन

बता दें कि सिपाही अंकुर का वर्दी में खून से लथपथ शव फलावदा के जंगल में मिलने की जानकारी लगने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। घटनास्थल पर डीआईजी, एसपी देहात व एएसपी कैंट ने फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाकर जांच कराई। शव के पास से तमंचा और पांच कारतूस मिलने की बात कही गई। एक कारतूस तमंचे में फंसा हुआ मिला। घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद पुलिस अधिकारी पुलिस चौकी स्थित अंकुर के कमरे में पहुंचे। जहां से अंकुर के दो मोबाइल फोन मिले।

पुलिस ने अंकुर के मोबाइल फोन की जांच की। पुलिस का दावा है कि एक मोबाइल में अंकुर का फोटो है, जिसमें वो तमंचा हाथ में लिए है। दावा किया गया कि यह वहीं तमंचा है, जोकि घटनास्थल से बरामद हुआ है। अंकुर के साथ कमरे में मौजूद रहे हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह से भी अधिकारियों ने पूछताछ की। एसपी देहात राजेश कुमार के अनुसार हेड कांस्टेबल ने भी उक्त तमंचा अंकुर के पास होना बताया है। इसको लेकर पुलिस की जांच भी रुक सी गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें