मेरठ में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ऑफिस में बृहस्पतिवार शाम को सीएमओ के चालक ने हस्तिनापुर सीएचसी के चिकित्सक को गोली मार दी। गोली पेट में लगी है। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। घायल चिकित्सक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
एसपी सिटी रणविजय सिंह के मुताबिक हस्तिनापुर सीएचसी में डॉ. अमित और डॉ. सतीश में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। इसके संबंध में सीएमओ डॉ. राजकुमार ने सीएचसी के डॉक्टरों को बृहस्पतिवार अपने ऑफिस में बुलाया था। मीटिंग में दोनों डॉक्टरों के विवाद पर चर्चा हुई। इस मीटिंग में हस्तिनापुर सीएचसी पर तैनात चिकित्सक डॉ. चंद्रप्रकाश उर्फ चंदन सिंह भी आए हुए थे। डॉ. चंद्रप्रकाश जैसे ही मीटिंग से बाहर निकले, तभी सीएमओ के चालक रविंद्र नागर ने उन पर तमंचे से गोली चला दी। गोली डॉ. चंद्रप्रकाश के पेट में लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।
पढ़ें : यूपी: बेखौफ बदमाशों ने फैक्ट्री मालिक पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, दोस्त ने भागकर बचाई जान
उधर, गोली चलते ही सीएमओ ऑफिस में अफरातफरी मच गई। सूचना पर इंस्पेक्टर सिविल लाइन नीरज मलिक मौके पर पहुंचे। लेकिन उससे पहले डॉक्टरों ने घायल डॉ. चंद्रप्रकाश को जसवंत राय हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया था। एसपी के अनुसार आरोपी रविंद्र नागर की जल्द गिरफ्तारी होगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/