फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में गाजियाबाद पुलिस पर हमला, पथराव-फायरिंग, सिपाही समेत दो घायल

Wed, 16 Jan 2019 07:51 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में पुलिस पर हमले के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मेरठ के थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र में गाजियाबाद पुलिस पर हमला कर गिरफ्तार वांछित को पुलिस कस्टडी से छुड़ा लिया गया। भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव और फायरिंग भी की। बाद में मौके पर पहुंची फोर्स ने हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मारपीट और पथराव में एक सिपाही और चालक को चोट लगी है। 

विज्ञापन


दबथला निवासी नितिन पुत्र सुंदर गाजियाबाद के कविनगर थाने में कई मामलों वांछित चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए मंगलवार रात नौ बजे कविनगर थाने के एसआई जितेंद्र कुमार व थाना परीक्षितगढ़ के एसआई धर्मवीर निजी वाहन से नितिन के घर दबिश देने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठा लिया।

इसी दौरान आरोपी के परिजनों ने घर में बदमाश घुसने का शोर मचा दिया। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर आरोपी नितिन को छुड़ाकर भगा दिया। ग्रामीणों ने तमंचे से हवाई फायरिंग की तो पुलिस ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। पथराव में सिपाही बबराभान व वाहन चालक राहुल शर्मा को चोट लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सूचना पर परीक्षितगढ़ के कार्यवाहक एसओ रवि चंद्रवाल फोर्स लेकर गांव पहुंचे। उन्होंने पथराव करने के दो आरोपियों अजब सिंह व विश्वास को गिरफ्तार किया। दरोगा जितेंद्र कुमार ने थाने में गांव दबथला निवासी महेंद्र उर्फ मोनू, कालू, मनबीर, प्रवेंद्र, सुमित, सुनील, पप्पू प्रधान, विनीत, अजब सिंह, विश्वास, नितिन व सुनैना सहित डेढ़ दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बुधवार को अन्य फरार आरोपियों व वांछित की तलाश में दबिश दी। 

कई बार हो चुके पुलिस पर हमले
परीक्षितगढ़ क्षेत्र में गाजियाबाद पुलिस के पिटने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी यहां गाजियाबाद, दिल्ली और हापुड़ पुलिस पर हमला हो चुका है। दो साल पहले परीक्षितगढ़ क्षेत्र में दिल्ली पुलिस के दरोगा और सिपाही पर हमला हुआ था। छह माह पहले हापुड़ पुलिस से मारपीट हुई थी।

कोट
कविनगर पुलिस ने परीक्षितगढ़ पुलिस के साथ दबिश देकर वांछित को पकड़ लिया था। भीड़ ने पुलिस पर हमला कर वांछित को छुड़ा लिया। मामले में पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो युवकों की गिरफ्तारी की गई है। जल्द ही वांछित को भी गिरफ्तार किया जाएगा। - राजेश कुमार, एसपी देहात

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें