एसपी के मुताबिक दोनों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से लूट की वारदात करना स्वीकार किया। इनके पास से 70 हजार रुपये, दो टैबलेट, लूट की घटना में प्रयुक्त दो तमंचे, दो खोखा, चार कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है।
ऐशोआराम पर उड़ा दी नगदी
इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपियों से 70 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। दोनों ने बाकी रुपये अपने ऐशोआराम पर खर्च कर दिए। लूट के बाद एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और अन्य कागजात एवं दो बैग जला दिए और राख को बहते पानी में डाल दिया। दोनों टैबलेट तोड़कर पाबला में महावीर के गन्ने के खेत में फेंक दिए। इनकी निशानदेही पर दोनों टैबलेट टूटी हालत में बरामद किए गए। दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/