फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों में बाधक बनी पत्नी की हत्या, मुकदमा दर्ज

Sun, 05 Mar 2017 12:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे के गायत्रीनगर में शनिवार सुबह पति ने पत्नी की फांसी लगाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को पकड़ लिया है। वहीं मृतका के पिता ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


गायत्रीनगर निवासी सुनील पुत्र रामशरण सैनी मजदूरी करता है। उसकी शादी 6 मई 2002 को मलियाना निवासी दयाचंद सैनी की पुत्री गीता से हुई थी। गीता का शव शनिवार सुबह कमरे में छत के पंखे से लटका मिला। पति ने पुलिस और परिजनों को जानकारी दिए बगैर शव को नीचे उतारकर चारपाई पर लिटा दिया। इसकी जानकारी गीता के मायके वालों को लगी तो उन्होंने कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर सुबह करीब सवा नौ बजे पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान आरोपी पति सुनील ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इसी बीच महिला के परिजन भी आ पहुंचे। उन्होंने गीता के पति पर हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि सुनील के किसी महिला से अवैध संबंध हैं। इसका गीता विरोध करती थी। गीता की मौत के बाद बेटी सोनम, तनु, पुत्र विशाल और विवेक का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें