फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन लुटेरे को महिलाओं ने धुना

Sat, 18 Feb 2017 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शास्त्रीनगर में गोल मंदिर के पास शुक्रवार दोपहर बाइक सवार दो युवकों ने एक महिला से चेन झपट ली। इस पर महिला और उसके साथ एक अन्य महिला लुटेरों के पीछे दौड़ पड़ीं और बाइक पर पीछे बैठे युवक को पकड़ लिया। जबकि दूसरा बाइक छोड़कर भाग निकला। पकड़े गए आरोपी को महिलाओं और लोगों ने जमकर धुना। महिलाएं पुलिस के सामने ही युवक को पीटते हुए थाने तक ले गईं।
विज्ञापन

सूरजकुंड निवासी राजीव गर्ग की पत्नी ममता गर्ग अभिलाषा फाउंडेशन की संस्थापिका हैं। शुक्रवार दोपहर ममता अपनी सहेली रश्मि अग्रवाल निवासी न्यूमोहनपुरी के साथ पैदल ही सेंट्रल मार्केट में सामान खरीदने जा रही थीं। गोल मंदिर के पास पीछे से पल्सर बाइक पर पहुंचे दो युवकों ने ममता की चेन झपट ली। इस पर दोनों महिला शोर मचाते हुए बाइक के पीछे दौड़ पड़ीं और पीछे बैठे लुटेरेे की शर्ट पकड़ बाइक को गिरा दिया। इस दौरान बाइक चलाने वाला युवक बाइक छोड़कर भाग निकला। जबकि महिलाओं और आसपास के लोगों ने पकड़े गए युवक की जमकर पिटाई की। सूचना पर इंस्पेक्टर नौचंदी एसके राणा भी पहुंचे। पुलिस को देखकर युवक बेहोश होने का नाटक करने लगा। इस दौरान पुलिस ने जैसे ही लुटेरे को जीप में बैठाने की कोशिश की तो महिलाओं फिर उसे उतार लिया और चप्पलों से पीटा। थाने में लोग लुटेरे को लेकर पहुंचे और पीछे पुलिस थी। हंगामे की सूचना पर सीओ सिविल लाइन रितेश कुमार भी पहुंच गये। इंस्पेक्टर नौचंदी ने बताया कि महिला की तहरीर पर पकड़े गए युवक रवि पुत्र संत सिंह निवासी पूठा थाना टीपीनगर और फरार आरोपी परविंदर निवासी मलियाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पल्सर बाइक परविंदर की है, जिसका नंबर फर्जी मिला। रवि ने बताया कि वह पुताई का काम करता है, जो टीपीनगर, कंकरखेड़ा और शास्त्रीनगर में आठ-दस लोगों से चेन, पर्स और मोबाइल लूट चुका है।

लूट के बाद नाली में फेंकी चेन
दोनों महिलाओं ने जब रवि से चेन मांगी तो उसने कहा कि वो दूसरा साथी लेकर भाग गया। पुुलिस के सामने ही महिलाओं ने लुटेरे पर खूब चप्पल बरसायीं। बाद में लुटेरे ने बताया कि चेन उसने नाली में फेंक दी। जिसके बाद नाली से चेन बरामद की। लोगों ने कहा कि चेन मिलने पर छोड़ दिया जाए, जिस पर दोनों महिलाओं ने कहा कि आज हमारी चेन लूटी है, कल किसी और के साथ लूट होगी। इसे जेल भिजवा के ही मानेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें