फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इत्तेफाकनगर में जमकर पथराव, 10 घायल

Sat, 11 Jun 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
इक्तीफाक नगर में पथराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के इत्तेफाकनगर में बच्चों में हुई मारपीट के बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए । इसके बाद जमकर पथराव हुआ। संघर्ष में 5 महिलाओं सहित 10 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
श्यामनगर मेन रोड स्थित इत्तेफाकनगर में शुक्रवार शाम रियाजुल का बेटा शेरखान (14) और पड़ोसी शफीक का बेटा सलमान (15) गली में खेल रहे थे। तभी दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि सलमान और उसके भाइयों ने शेरखान की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

तभी पहुंचे पहुंचे शेरखान के पिता ने विरोध जताया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। रियाजुल ने एक युवक को चांटा जड़ दिया। उस समय सलमान और उसके भाई चले गए। रियाजुल का आरोप है कि कुछ देर बाद सलमान का पिता शफीक लड़काें और भतीजों को लेकर उनके घर पहुंचा और मकान पर पथराव कर दिया। इस पर रियाजुल पक्ष के लोग भी सामने आ गए। दोनों तरफ से पथराव शुरू  हो गया। इससे बाजार में अफरा तफरी मच गई।
पथराव में रियाजुल पक्ष से रियाजुल, साहिस्ता, शहजाद, इरफान, शेरखान घायल हो गए  जबकि शफीक पक्ष से डब्बल, साजिदा, पलटू, नाजमा और सितारा घायल हुई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा। एसओ लिसाड़ी गेट रवेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


आधा घंटा लगा जाम
दोनों पक्ष में करीब आधा घंटे तक पथराव हुआ। इस दौरान मार्ग पूरी तरह जाम रहा। लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं पुलिस की गाड़ी भी जाम में फंस गई। इस कारण पुलिस देरी से मौके पर पहुंच सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें